The Lallantop

अगर यह धोनी का आखिरी सीजन हुआ तो मुझे...

धोनी की रिटायरमेंट पर ये भी सुनिए.

Advertisement
post-main-image
पीटरसन को लगता है धोनी अभी और खेलेंगे (पीटीआई फाइल)

महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान. IPL2023 के दौरान धोनी काफ़ी चर्चा में हैं. कभी उनकी बैटिंग, तो कभी संभावित रिटायरमेंट, उन्हें चर्चा से बाहर ही नहीं होने दे रही. और अब इस चर्चा में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी शामिल हो गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे पीटरसन को पूरा यक़ीन है कि धोनी कम से कम एक और साल CSK के लिए खेलेंगे. IPL इतिहास के सबसे सफल प्लेयर्स में से एक, धोनी के बारे में लगातार बात हो रही है कि वह इस सीजन के बाद IPL से भी संन्यास ले लेंगे.

चार बार की चैंपियन CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ हुए मैच के बाद, चेपॉक में फ़ैन्स के लिए खास लैप ऑफ ऑनर किया था. यह टीम का आखिरी होम लीग गेम था. और इस दौरान माहौल बहुत इमोशनल बन गया था. यहां तक कि स्टार के लिए ब्रॉडकास्ट कर रहे सुनील गावस्कर भी इसमें शामिल होने से खुद को रोक नहीं पाए.

Advertisement
# Dhoni CSK IPL2023

वह दौड़ते हुए गए और अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ़ लेकर आए. उस वक्त पीटरसन भी गावस्कर के साथ वहीं मौजूद थे. और इस मामले पर उनका कहना है कि अगर धोनी IPL2023 के बाद संन्यास ले लेंगे तो मुझे 'बहुत ज्यादा हैरानी' होगी.

पीटरसन ने बेटवे के लिए अपने कॉलम में लिखा,

'संडे को धोनी के लैप ऑफ ऑनर के वक्त मैं वहीं था. और यह देखना अतुल्य था कि किस तरह से स्टेडियम पूरा भरा था. यह बहुत हैरानी भरा होगा अगर यह उनका आखिरी सीजन हुआ तो. मैं सोचता हूं कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल असल में उन्हें बहुत फायदा करता है. यहां वह 20 ओवर्स तक कीपिंग करने के बाद जहां चाहें, बैटिंग कर सकते हैं.'

Advertisement

साल 2008 से अब तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने चार टाइटल्स जीते हैं. हालांकि 2022 सीजन में इस टीम ने बहुत बुरा प्रदर्शन किया था. सिर्फ़ चार मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे से सेकेंड रही थी. लेकिन इस बार इन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है.

इस सीजन ये लोग प्ले ऑफ में क्वॉलिफाई करने के काफी क़रीब हैं. उनके 13 मैच में 15 पॉइंट्स हैं. पीटरसन ने आगे लिखा,

'वह एक कप्तान के रूप में अपने फैसलों से टीम को बेहतर बनाते हैं, और उनकी कीपिंग भी कमाल की रही है. ऐसा भी नहीं है कि वह ऊपर आकर बैटिंग करते हैं. वह नंबर सात, आठ या नौ पर कुछ गेंदों के लिए बैटिंग करने आते हैं. उनके पास आठ नौ महीने रेस्ट करने का ऑप्शन है.

इस दौरान वह अपने घुटने का इशू भी सॉल्व कर सकते हैं. और फिर खुद को एक और सीजन के लिए तैयार कर सकते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि हम धोनी को आखिरी बार नहीं देख रहे, और मुझे पता है कि देश के सभी लोग उन्हें एक और सीजन खेलते देखना चाहते हैं.'

बता दें कि धोनी ने अभी तक अपने भविष्य पर कुछ साफ नहीं कहा है. लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि यह सीजन उनका आखिरी होगा. अब देखने वाली बात होगी कि क्या सच में ऐसा होगा, या फिर पीटरसन की बात ठीक साबित होगी.

वीडियो: टिम डेविड, कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ मोहसिन खान ने 11 रन डिफेंड कर लिए

Advertisement