The Lallantop

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा फिर घेरे गए, पूर्व क्रिकेटर ने बैटिंग चुनने के फैसले पर सवाल उठा दिए

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला. लेकिन पाकिस्तान टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग करने के फैसले पर सवाल उठाए.

Advertisement
post-main-image
यूसुफ ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में जब-जब बारिश हुई है, तो कप्तान अक्सर टॉस जीतकर बॉलिंग चुनते हैं. (फोटो- AP)

T20 World Cup के पहले सुपर-8 मैच में बारिश हो गई. पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला. अब टूर्नामेंट में पाकिस्तान के क्वालिफिकेशन के लिए बाकी मैच वर्चुअल नॉकआउट हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच तो नहीं हुआ, लेकिन एक बार फिर पाकिस्तानी टीम की स्ट्रैटजी पर सवाल उठे. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग के फैसले की स्क्रूटनी कर डाली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शनिवार, 21 फरवरी को पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में मैच होना था. मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीता. और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. मैच के दौरान पहले से ही बारिश होने का फोरकास्ट था. हुआ भी यही. शाम 6.30 के बाद बारिश आ गई. और ये बंद नहीं हुई. आखिर अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया.

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला. लेकिन पाकिस्तान टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग करने के फैसले पर सवाल उठाए. यूसुफ ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में जब-जब बारिश हुई है, तो कप्तान अक्सर टॉस जीतकर बॉलिंग चुनते हैं. उन्होंने X पर लिखा,

Advertisement

“T20 वर्ल्ड कप के जिन मैचों में बारिश होती है, इतिहास बताता है कि टॉस जीतने वाले कप्तान ज्यादातर पहले बॉलिंग चुनते हैं. DLS मेथड चेज करने वाली टीम को फायदा देता है, गीली गेंद से बॉलर्स को बहुत मुश्किल होती है, और टारगेट के बारे में पता होना एक बड़ा एडवांटेज है.”

x
मोहम्मद यूसुफ का पोस्ट.

दरअसल, अगर बारिश के कारण मैच में ओवर कम होते हैं तो सेकेंड बैटिंग करने वाली टीम को टारगेट के बारे में पता होता है. जिससे वो वैसे ही अपने चेज को पेस कर सकते हैं. इतना ही नहीं, आउटफील्ड गीली होने के कारण बॉल भी गीली हो जाती है. बॉलर्स को बॉल ग्रिप करने में मुश्किल होती है. इससे स्विंग, ग्रिप, यॉर्कर डालना सब टफ हो जाता है.

इस वर्ल्ड कप में ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी टीम की स्ट्रैटजी पर सवाल उठे हों. भारत के खिलाफ 15 फरवरी को हुए मैच में भी ऐसे ही सवाल उठे थे. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट सलमान बट ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने के फैसले को गलत बताया था. उन्होंने ये तक कहा था कि पाकिस्तान की टीम 6-6 स्पिनर्स के साथ उतरती है, और पहले बॉलिंग चुनती है. जबकि सेकेंड इनिंग्स में पिच और धीमी हो जाती है.

Advertisement
क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा?

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ अगर टीम जीत जाती है, तो वो आराम से सेमीफाइनल की बर्थ बुक कर लेगी. ऐसे में उनके 5 पॉइंट हो जाएंगे.

अगर पाकिस्तान एक मैच जीतती है, और एक हार जाती है, तब थोड़ा पेंच फंस जाएगा. इस स्थिति में उन्हें बाकी टीमों का रिजल्ट देखना होगा, और अपने रन रेट पर भी फोकस करना होगा.

पाकिस्तान अगर अगले दोनों मैच हार जाती है, तो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement