The Lallantop

'क्रिकेट कभी रुकता नहीं'- बुमराह की वापसी को लेकर शमी ने दिया हैरान करने वाला बयान!

जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह (Getty)

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में आसानी से हरा दिया. रायपुर में खेले गए इस मुकाबले को टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से 8 विकेट से जीता. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम की बोलिंग कमाल की रही. ख़ासकर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की धारदार गेंदबाज़ी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच के मोहम्मद शमी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उनसे जसप्रीत बुमराह की चोट से लेकर टीम के वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे गए. बुमराह की टीम में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शमी ने कहा,

'बुमराह बड़े खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर किसी वजह से कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए तो भी खेल किसी के लिए कभी रुकता नहीं है. अच्छे खिलाड़ी की हमेशा कमी महसूस होती है. बुमराह की कमी टीम को जरूर खलती है, वो अच्छे गेंदबाज हैं. हम बस यही दुआ करेंगे कि वो जल्दी से टीम में आए, जिससे टीम और मजबूत हो. वो जल्दी से अपनी फिटनेस पर काम करें और जिससे टीम में उनकी वापसी हो.'

Advertisement
# World Cup को लेकर सवाल पर हुए खफ़ा

इसके साथ ही मैच के बाद मोहम्मद शमी से सवाल किया गया कि विश्व कप को लेकर टीम तैयार है या नहीं. इस सवाल को सुनकर इंडियन फास्ट बोलर थोड़े नाखुश दिखे और उन्होंने जवाब दिया -  

'मुझे नहीं लगता लोगों को अभी भी भारतीय टीम के ऊपर कोई शक है. टीम ने पिछले 4-6 सालो में काफी अच्छे रिजल्ट्स दिए हैं. अगर उसके बाद भी आपको शक है तो विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है. इससे पहले टीम को कई सीरीज़ खेलना है और काफी प्लेयर्स को भी जानने का मौका है.'

इसके साथ ही भारतीय फास्ट बोलर ने वर्कलोड को लेकर कहा कि टीम मैनेजमेंट इसे अच्छे तरीके से मैनेज कर रही है. उन्होंने कहा,

Advertisement

'मैं हमेशा से प्रैक्टिस से ज्यादा मैच खेलना पसंद करता हूं. किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना हमेशा बेहतर होता है. वर्कलोड की बात करें तो इसे ठीक से मैनेज किया जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि वर्ल्ड कप से पहले मुख्य खिलाड़ी अच्छे ज़ोन में रहेंगे'

मोहम्मद शमी की बात करें तो दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच 24 जनवरी को खेला जाना है.

वीडियो: रोहित शर्मा ने Ind vs SL मैच में शमी के साथ जो किया, वो नियमों के मुताबिक गलत था!

Advertisement