The Lallantop

इंग्लैंड की तारीफ करते-करते इंडियन टीम को बुरा ट्रोल कर गए माइकल वॉन!

इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराया था.

Advertisement
post-main-image
'इंग्लैंड टीम से इंडिया को सीखना चाहिए' (Courtesy: AP/File)

इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम्स में से एक बन गई है. 2010 में ट्रॉफी जीतने के बाद इंग्लैंड ने एक बार फिर ये टाइटल अपने नाम कर लिया. फाइनल में इस टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया. इस जीत के बाद से ही इंग्लैंड की सेलेक्शन पॉलिसी और प्लानिंग की चौतरफा तारीफ़ हो रही है. इस तारीफ में इंग्लैंड के पूर्व कैप्टन माइकल वॉन ने इंडियन टीम को लपेटने की कोशिश की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑयन मॉर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड ने 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. और अब इंग्लैंड ने 2022 में एक और वर्ल्ड कप जीत लिया है. ये दर्शाता है कि टीम वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया क्रिकेट की सबसे शानदार टीम्स में से एक मानी जाती है और हर टूर्नामेंट के लिए फेवरेट मानी जाती है. ऐसे में इस टीम ने 2013 के बाद से एक भी ICC टाइटल नहीं जीता है. 2021 T20 वर्ल्ड कप UAE में खेला गया था और इंडिया को उस टूर्नामेंट का फेवरेट माना जा रहा था. लेकिन वहां भी टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई थी.

इसके बाद बड़े बदलाव किए गए. रोहित शर्मा टीम के कैप्टन बने. राहुल द्रविड़ को टीम का कोच बनाया गया. टीम इंडिया सेमीफाइनल तक ज़रूर पहुंची लेकिन जिस तरह से इंग्लैंड ने उसे हराया, टीम पर कई सवाल उठाए गए. इंडिया ने पिछले 12 महीनों में T20 बाइलैटरल सीरीज़ में कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन टीम एशिया कप और वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचने में असमर्थ रही है. वॉन ने द टेलिग्राफ में एक कॉलम में लिखा -

Advertisement

‘इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीतते रहना चाहिए, क्योंकि उनका दल सबसे बढ़िया है. हालांकि हमने कई बार देखा है कि बेस्ट टीम्स आशा-अुनसार प्रदर्शन नहीं करती हैं. 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड को लक का साथ मिला, और इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. वो इस लक को डिज़र्व करते हैं, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से सही काम किया है और एक स्टाइल पर भरोसा दिखाया है.’

वॉन ने आगे लिखा -

‘इंग्लैंड की टीम कभी पैनिक नहीं करती. 2019 में पाकिस्तान और श्रीलंका से हार मिली. इस टूर्नामेंट में (2022 T20 वर्ल्ड कप) में आयरलैंड ने हराया. दोनों सिचुएशन में टीम बाहर हो सकती थी. लेकिन सबसे अहम मौकों पर टीम जीतना जानती है. हमारे पास बड़े मैच के प्लेयर्स हैं.’

Advertisement

वॉन आगे लिखते हैं -

‘इंग्लैंड की वाइट बॉल टीम के प्लेयर्स शानदार हैं और वो दुनिया को रास्ता दिखा रहे हैं, जिसपर दुनियाभर की टीम्स को अमल करना चाहिए. इंग्लैंड टीम क्या कर रही है? कैसे सोच रही है? अगर मैं इंडियन क्रिकेट संभाल रहा होता तो मैं अपने घमंड को हटाकर इनसे सीख लेता.’

ऐसा पहली बार नहीं है कि वॉन ने इंडियन टीम पर कड़ा प्रहार किया हो. T20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद वॉन ने लिखा था -

‘50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतने के बाद से इंडिया ने क्या किया है? कुछ नहीं. इंडिया ऐसा क्रिकेट खेल रही है जिसका दौर जा चुका है. इंडिया वाइट बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंडर-परफॉर्म करने वाली टीम है. जो भी प्लेयर IPL खेलने जाते हैं वो कहते हैं कि इससे इंडियन क्रिकेट को कितना लाभ होता है. लेकिन इसका कोई नतीजा आया है?’

कई पूर्व प्लेयर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टीम की ख़ामियां और कमजोरियों पर रौशनी डालते हुए BCCI के सेलेक्शन और टीम के एटीट्यूड की निंदा की है. कई प्लेयर्स और फ़ैन्स ने तो सीनियर प्लेयर्स के रिटायरमेंट की मांग भी की है. अब BCCI इसपर क्या निर्णय लेती है और टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए कैसे तैयारी करती है, ये देखना होगा. 

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंडियन क्रिकेट टीम पर क्या कहा?

Advertisement