T20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. इस मैच में पाकिस्तान के लिए उनके पेसर्स ने शानदार बोलिंग की. और फिर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बैटिंग भी की. पाकिस्तान के लिए ग्राउंड के बाहर से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडेन ने कमान संभाल रखी है. हेडेन 2022 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के मेंटॉर हैं.
इंडियन फ़ैन्स, पाकिस्तान टीम के मेंटॉर का चैलेंज सुन लो!
'फाइनल में पाकिस्तान के सामने इंडिया चाहिए.'


सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड पर मिली जीत के बाद हेडन ने फाइनलिस्ट्स को एक बड़ी चुनौती दी है. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहले आपको बता देते हैं कि हेडेन ने फाइनल से पहले क्या धमकी दी है. हेडेन ने मैच के बाद कहा,
‘आज बहुत स्पेशल मैच रहा. फास्ट बोलिंग ने कमाल का प्रदर्शन किया. मुझे नहीं लगता हमने इस पेस अटैक का बेस्ट प्रदर्शन अब तक देखा है. इसलिए जो भी फाइनल में हमारे सामने होगा, उसके लिए ये डरने की बात है. मेलबर्न में ट्रैक और अच्छा हो सकता है. हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं. आप क्लास को कभी नहीं हरा सकते. बाबर और रिज़वान ने कई सालों से अच्छा प्रदर्शन किया है. हारिस ने नेट्स में हर बोलर की पिटाई की है.’
हेडेन ने आगे अपने बोलर्स की तारीफ की. उन्होंने कहा,
‘बोलर्स को इस पिच के अनुकूल बोलिंग करनी पड़ी और स्लो बॉल्स डालनी पड़ी. जो कि उन्होंने अच्छा किया. हारिस लगातार 150 kmph की स्पीड से बॉलिंग कर रहे हैं. पाकिस्तान को उनके दिन पर रोकना लगभग नामुमकिन है. शादाब शानदार फाइटर हैं. कोई भी टूर्नामेंट जीतने के लिए फाइट करनी पड़ती है. मैं फाइनल में इंडिया के खिलाफ खेलना चाहूंगा. क्योंकि वो शानदार मैच होता है.’
इंडियन फ़ैन्स चाहेंगे कि दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया इंग्लैंड को हराकर हेडेन की बात सच कर दें. अब पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को कैसे हराया, ये जान लीजिए.
# Pak vs NZ में क्या हुआ?
अब मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. फिन एलन चार रन बनाकर लौट गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और केन विलियमसन ने एक छोटी-सी पार्टनरशिप बनाई. धीमी पिच पर लगातार न्यूज़ीलैंड की बैटिंग अटकी नज़र आई. हालांकि डैरिल मिचेल ने 35 बॉल पर 53 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड को 150 के पार पहुंचाया. पाकिस्तान के सामने 153 का टार्गेट था.
पाकिस्तान को शानदार शुरुआत मिली. रिजवान और बाबर ने 105 रन की पार्टनरशिप बनाकर आधा काम कर दिया. बाबर के आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस ने 30 रन की पारी खेल लगभग मैच को ख़त्म ही कर दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. अगर पाकिस्तान 13 नवंबर को ये फाइनल जीत जाती है, तो वो वेस्ट इंडीज़ के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी टीम होगी जिसने दो T20 वर्ल्ड कप जीते हों.
रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!













.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



