The Lallantop

लॉर्ड्स में होगा रोहित का अंतिम वनडे? BCCI ने सब साफ कर दिया

Rohit Sharrma Retirement : टीम इंडिया के ओपनर Rohit Sharma ODI क्रिकेट को भी अ‍लविदा कहने वाले हैं. ऐसा दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को BCCI सेक्रेटरी Devajit Saikia ने खारिज कर दिया है. उनके मुताबिक, लॉर्ड्स में इंग्लैंड के ख‍िलाफ अंतिम वनडे मैच रो‍हित का आख‍िरी नहीं होगा.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने कार्डिफ में हुए दूसरे वनडे में 26 रनों की पारी खेली थी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने साफ किया कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा ODI रोहित शर्मा का आखिरी मैच नहीं होगा और उनका टीम में भविष्य अभी जारी रहेगा।
  • रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें मीडिया में इसलिए उड़ीं क्योंकि BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मौके देने की योजना बनाई थी।
  • इस बयान के बाद स्पष्ट हुआ कि रोहित शर्मा अभी भारतीय ODI टीम के नियमित सदस्य हैं, और उन्होंने 300 ODI मैच खेलने का आंकड़ा छूने के लिए 13 मैच और खेलना बाकी हैं।

क्या रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं? इंग्लैंड के ख‍िलाफ जारी ODI सीरीज का लॉर्ड्स में होने वाला अंतिम मुकाबला रो‍हित का आख‍िरी ODI होगा? ऐसी तमाम मीडिया रिपोर्ट्स पर BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने विराम लगा दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि लॉर्ड्स रोहित का अंतिम ODI नहीं होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को एक न्यूज एजेंसी से खास बातचीत की. इस दौरान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर लग रही अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा ODI उनका आखिरी मैच नहीं है.

BCCI सेक्रेटरी ने क्या कहा?

ऐसी अटकलें थी कि सेलेक्टर्स ने 39 वर्ष के पूर्व भारतीय कप्तान से कह दिया है कि वे उनसे आगे की सोच रहे हैं. वो यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं.  सैकिया ने हालांकि कहा कि भारतीय क्रिकेट के चहेते ‘हिटमैन’ कहीं नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा,

Advertisement

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे.

उन्होंने आगे कहा, 

रोहित भारतीय ODI टीम के रेगुलर मेंबर हैं. वो जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिए खेलते रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहूं तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.  

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, BCCI के टॉप अध‍िकारी इस मसले पर चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के रुख से खुश नहीं हैं. BCCI सेक्रेटरी ने सभी पक्षों से दिन भर चली बातचीत के बाद ये ऑफ‍िश‍ियल बयान दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक पूर्व अध‍िकारी ने भी सैकिया के साथ इस मसले का हल निकालने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें : गैरी सोबर्स नहीं रहे! क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर, जिसने एक ओवर में लगाए थे 6 छक्के

रोहित को बाहर करने को लेकर एकमत हैं गंभीर और आगरकर?

पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में भी ये दावा किया गया था कि सेलेक्टर्स के फैसले से रोहित खुश नहीं थे. उन्होंने BCCI के अध‍िकारियों से ये नाराजगी जाहिर की थी कि सीनियर क्रिकेटर्स के साथ ये सही बर्ताव नहीं है. हालांकि, अब ये साफ जरूर हो गया है कि रोहित का लॉर्ड्स में ये आख‍िरी मुकाबला नहीं होगा.

एजेंसी के मुताबिक, जहां आगरकर और गंभीर इस फैसले में एकमत थे. खुद बैटिंग कोच सितांशु कोटक इस पूरे मसले को अटकलें बताने से पीछे नहीं थे. कार्डिफ में हुए दूसरे ODI मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने कहा था कि रोहित पर किसी तरह का दबाव नहीं है.

रोहित 300 ODI क्लब में शामिल होने से 13 मैच दूर हैं. वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं. अब वो सिर्फ ODI खेलते हैं. इंग्लैंड के ख‍िलाफ इस सीरीज में वो अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पहले ODI में रोहित 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 47 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली थी. अब सीरीज का आखि‍री ODI 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाना है. 

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?

Advertisement