The Lallantop

करुण नायर की बल्लातोड़ बैटिंग दिलाएगी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह? दिग्गज ने बड़ी हिंट दे दी है

Vijay Hazare Trophy में Karun Nair 752 की औसत से रन बना रहे हैं. कयास लग रहे हैं कि उन्हें Champions Trophy 2025 के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
करुण नायर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (फोटो: PTI)

करुण नायर (Karun Nair). डोमेस्टिक क्रिकेट में नायर ने कहर ढा रखा है. वो विजय हजारे ट्रॉफी में 752 की औसत से रन बना रहे हैं. जी हां, 752 की औसत. टूर्नामेंट के सात मैचों में उनके नाम 752 रन है. वो सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. नायर के नाम टूर्नामेंट में पांच शतक हैं. नायर की बेहतरीन फॉर्म को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik on Karun Nair) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कार्तिक के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी की टीम लगभग तैयार हो चुकी है, ऐसे में नायर स्क्वाड में जगह नहीं बना पाएंगे. उन्होंने क्रिकबज़ पर बात करते हुए कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

करुण नायर, आप जिस फॉर्म में हैं, यह देखना अद्भुत रहा है. यहां तक ​​कि मयंक अग्रवाल भी काफी अच्छी फॉर्म में हैं. लेकिन इस खेल की खूबसूरती यह है कि ये उस समय हो रहा है जब भारतीय वनडे सेटअप लगभग तैयार है. अब ज्यादा बदलाव नहीं हो सकते.

कार्तिक ने आगे कहा,

Advertisement

करुण नायर को टीम में लाना काफी लुभावना लगता है, और मुझे लगता है कि उन्होंने इस चर्चा का हिस्सा बनने का हक़ हासिल किया है. हालांकि, मुझे नहीं लगता कि वह चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल होंगे. लेकिन अगर वह ऐसे ही खेलते रहे, तो क्यों नहीं? वो एक ऐसे बैटर हैं, जो फॉर्म में हैं और तेज़ गेंदबाज़ी और स्पिन दोनों को अच्छी तरह खेलते हैं. वो एक बेहतरीन प्लेयर हैं, और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.

ये भी पढ़ें: BCCI ने बनाए 10 नए नियम, एक भी नहीं माना तो लेने के देने पड़ जाएंगे!

कार्तिक ने यशस्वी जायसवाल को लेकर भी बात की. उनके मुताबिक, जायसवाल को इंडियन टीम में शामिल किया जा सकता है. कार्तिक बोले,

Advertisement

मुझे 100 फीसदी उम्मीद है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे. जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया का उनका दौरा काफी लंबा रहा है, जो एक युवा खिलाड़ी के लिए मानसिक रूप से थका देने वाला है. उन्हें आराम की जरूरत है. 5 मैचों की सीरीज, वो भी एक टेस्ट सीरीज खेलना कोई मजाक नहीं है. मुझे लगता है कि सेलेक्टर्स ने सही काम किया है.

करुण नायर के बेहतरीन प्रदर्शन की विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. विदर्भ ने 16 जनवरी को खेले गए सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 69 रनों से रौंद दिया. अब विदर्भ का फाइनल में कर्नाटक से मुकाबला होगा. बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान 19 जनवरी को हो सकता है. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम इसी दिन घोषित की जा सकती है. देखना होगा कि टीम में नायर और जायसवाल को जगह मिल पाती है या नहीं.

वीडियो: कार्तिक पुराने दोस्तों के फोन नहीं उठाते? दोस्त ने क्या बता दिया?

Advertisement