The Lallantop

इशान किशन ने इंग्लैंड में किया कमाल, काउंटी क्रिकेट में बना डाले इतने रन!

Ishan Kishan ने अपने इंटरनेशनल करियर में केवल दो ही टेस्ट मैच खेले हैं. साल 2023 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया लेकिन इसके बाद किसी टेस्ट सीरीज के लिए चुने नहीं गए.

Advertisement
post-main-image
इशान किशन काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. (Photo-PTI)

विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन इस समय इंग्लैंड में हैं. भले ही उन्हें एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, लेकिन वह वहां काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. नॉटिंघमशर के लिए अपने काउंटी डेब्यू पर ही इस खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. अपनी इस पारी में उन्होंने कई चौके और छक्के भी लगाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इशान पहली बार काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने नॉटिंघमशर के साथ दो मैचों का करार किया है. अपनी पहली ही पारी में उन्होंने 98 गेंदों में 87 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का लगाया. इशान की इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया.

टीम के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी

इशान मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे. तब टीम का स्कोर 225 पर चार विकेट था. उनके क्रीज़ पर आने के बाद दो और विकेट जल्दी गिर गए. इसके बाद इशान ने पारी को संभाला और लियम पैटरसन-व्हाइट के साथ 71 रन की अहम साझेदारी की. दोनों ने टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया. हालांकि 87 के स्कोर पर इशान डॉम बेस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में जॉर्ज हिल को कैच थमा बैठे.
 

Advertisement

इशान ने मैच से पहले अपने इस फैसले के बारे में बताया था. उन्होंने कहा,

मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का पहला अनुभव पाकर बहुत उत्साहित हूं और यह मेरे टैलेंट को दिखाने का एक शानदार मौका होगा. मैं चाहता हूं कि मैं सबसे अच्छा क्रिकेटर बनूं और इंग्लिश परिस्थितियों में खेलना मुझे नए हुनर सीखने में मदद करेगा. ट्रेंट ब्रिज एक ऐसा मैदान है जिसे भारत और दुनिया भर में जाना जाता है, और मैं वहां खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं.

Advertisement
इशान किशन का रिकॉर्ड

उन्होंने 58 फर्स्ट क्लास मुकाबले अभी तक खेले हैं जिनमें 37.87 की औसत से 3447 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में आठ शतक और 17 फिफ्टी लगाई है. वहीं अगर उनके टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 78.00 के औसत से 78 रन बनाए. इशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. नवंबर 2023 के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है. पिछले साल वो  BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर थे.  हालांकि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद किशन की अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो चुकी है.

वीडियो: 'बड़े क्रिकेटर ने सन्यास लेने को कहा', करूण ने कमबैक के बाद किया खुलासा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement