'IPL में वापस आना काफी अच्छा है, मैं काफी खुश हूं. ये सिर्फ शुरुआत है, अब हमें एक अच्छी टीम बनानी है और परफॉर्म करना है.'इससे पहले, BCCI ने 21 सितम्बर को ऐलान किया था कि उन्होंने दो नई टीमों को खरीदने और चलाने के लिए टेंडर इनविटेशन की तारीख को 5 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 अक्टूबर किया है. 25 अक्टूबर को दुबई में लगभग छह घंटे तक चली इस बोली में सिर्फ नौ कंपनियों ने हिस्सा लिया. जबकि 22 कंपनियों ने इस बिडिंग के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे थे. RPSG ने BCCI के रखे बेस प्राइज़ 2000 करोड़ से 250% अधिक बोली लगाकर इस बिड को जीता है. वहीं CVC ने 160% अधिक की बोली के साथ अहमदाबाद की टीम पर कब्ज़ा जमाया है. 2022 के IPL सीज़न में सभी 10 टीमें खिताबी ट्रॉफी के लिए भिड़ती दिखेंगी. इससे पहले साल 2010 में भी ऐसा हो चुका है. जब 10 टीमें मैदान पर खिताबी भिड़त में दिखी थीं. उस साल पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरला की टीमें IPL का हिस्सा बनीं थीं. हालांकि बाद में इन दोनों फ्रेंचाइज़ को टर्मिनेट कर दिया गया था. इसके बाद साल 2016 और 2017 में एक बार फिर से टूर्नामेंट में दो नई टीमों का आगमन हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के दो सालों के सस्पेंशन के बाद राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स और गुजरात लायंस की टीमें दो साल के लिए टूर्नामेंट का हिस्सा बनीं थीं. बाद में RR और CSK की वापसी के बाद इन दोनों टीमों को IPL से हटा दिया गया था.
IPL की नई टीम खरीदते ही क्या बोले संजीव गोयनका?
किस स्टेट से आई IPL की नई टीमें?
Advertisement

IPL में अब दिखेंगी दो नई टीमें. फोटो: BCCI Twitter
IPL 2022. अब आठ नहीं 10 टीमों के बीच खेला जाएगा. सोमवार 25 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऐलान किया कि CVC कैपिटल्स पार्टनर और संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने IPL 2022 के लिए दो नई टीमों की बिडिंग जीत ली है. RPSG ग्रुप ने लखनऊ को अपना होम बेस बनाते हुए 7090 करोड़ रुपयों में टीम की बिडिंग जीती. वहीं CVC कैपिटल्स पार्टनर ग्रुप ने अहमदाबाद टीम के लिए 5166 करोड़ रुपये की बोली लगाकर जीत हासिल की. नीलामी जीतने के बाद क्रिकइंफो से बात करते हुए RPSG के मालिक संजीव गोयनका ने कहा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















