IPL 2025 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने एक ऐसा सौदा किया, जो कम कीमत पर ज्यादा मुनाफा दे. PBKS के इस खिलाड़ी ने पिछले साल IPL में अपना खूब रंग जमाया. अब IPL 2026 में भी इस प्लेयर का बल्ला आग उगल रहा है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) हैं. IPL 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने प्रियांश को 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था.
बैटिंग के नाम पर वैभव और अभिषेक महफिल लूट लेते हैं, प्रियांश की कोई बात नहीं करता
प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलााफ धुआंधार बैटिंग की. इस मैच में वह ताबड़तोड़ 93 रन बनाकर आउट हुए. IPL 2026 में यह प्रियांश का दूसरा पचासा है.


प्रियांश ने पंजाब के लिए IPL में अब तक जो धमाका किया है, वो धमाका उनसे दुगनी कीमत वाले खिलाड़ी नहीं कर पाए. बीते सीजन प्रियांश पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे प्लेयर थे. IPL 2025 उन्होंने 475 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी सहित दो हाफ सेंचुरी लगाई. बीते सीजन उन्होंने दमदार बैटिंग करके पंजाब को फाइनल में पहुंचाया था.
इस सीजन भी जबरदस्त फॉर्म में प्रियांशIPL 2026 में भी प्रियांश आर्या जबरदस्त फॉर्म में हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच को छोड़ दें, तो उन्होंने बाकी सभी मैचों में रन बनाए हैं. GT के खिलाफ वह 7 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 57 और मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 15 रनों की पारी खेली. 11 अप्रैल को SRH के खिलाफ प्रियांश आर्या ने तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी.
19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ प्रियांश आर्या ने तलहका मचा दिया. पंजाब की पारी का आगाज करने आए प्रियांश ने लखनऊ के बॉलर्स की हवा निकाल दी. उन्होंने जबरदस्त पावर हिंटिंग करते हुए 19 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. IPL 2026 में यह उनका दूसरा पचासा है.
ये भी पढ़ें: ड्रॉप होने के बाद वरुण की जबरदस्त वापसी, मिस्ट्री स्पिनर ने RR के खिलाफ कमाल कर दिया
फिफ्टी पूरी करने के बाद, उनकी बैटिंग की रफ्तार धीमी नहीं हुई. लखनऊ के गेंदबाजों पर उनका आक्रमण जारी रहा. इस दौरान प्रियांश ने स्टैंड्स में मौजूद फैंस को जमकर एंटरटेन किया. उन्होंने अपनी पारी में चौके कम छक्के ज्यादा लगाए. वह लखनऊ के खिलाफ मैच में 37 गेंदों पर 93 रन बनाकर आउट हुए. प्रियांश ने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए.
IPL के पिछले दो सीजन से जिन बैटर्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है, वो प्लेयर हैं लेफ्ट हैंड बैटर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा. अभिषेक टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. वहीं, वैभव को भारतीय टीम में एंट्री का इंतजार है. क्रिकेट एक्सपर्ट भी वैभव को नेशनल टीम में जल्दी शामिल करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन, प्रियांश आर्या के लिए अभी तक किसी ने ऐसी मांग नहीं की. वैभव और अभिषेक से अगर प्रियांश की तुलना करें, तो वह भी उसी कैलिबर के प्लेयर हैं. लेफ्ट हैंड बैटर प्रियांश की क्लास और बैटिंग स्टाइल वैभव और अभिषेक से मिलती है.
IPL 2026 में कर रहे कमालपंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने IPL 2026 में अब तक शानदार बैटिंग की है. वह इस सीजन 5 पारियों में 211 रन बना चुके हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर 93 रन है. वह अब तक 2 फिफ्टी जड़ चुके हैं. IPL 2026 में प्रियांश जिस कंसिस्टेंसी से बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर आना अभी बाकी है.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी






















