The Lallantop

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्या खेलेंगे धोनी-ब्रेविस? मैच से पहले बड़ा अपडेट आया

IPL 2026 में MS Dhoni चोट की वजह से अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्या वो मैच खेल पाएंगे?

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में वापसी को तैयार एमएस धोनी (फोटो- PTI)

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बोहनी बढ़िया नहीं रही है. टीम सीजन के पहले तीनों मैचों में सभी मैच हार गई. टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टीम के कई प्लेयर्स इंजर्ड थे. एमएस धोनी और डेवॉल्ड ब्रेविस दोनों ही पहले तीन मैचों में नहीं खेले. इन दोनों प्लेयर्स की फिटनेस पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

CSK के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. टीम को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले एमएस धोनी वापसी के लिए तैयार हैं. अगले कुछ दिनों में उनका फिटनेस टेस्ट होगा. जिसमें पास होने पर उनका खेलना तय हो जाएगा. टीम के स्टाइक बैटर डेवॉल्ड ब्रेविस भी वापसी करने वाले हैं.

DC  के खिलाफ खेल सकते हैं धोनी

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का जल्द ही फिटनेस टेस्टर होगा. अगर वह टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले मैच में वह मैदान पर उतरेंगे.

Advertisement

IPL 2026 में धोनी काफ मसल में चोट की वजह से अभी तक नहीं खेले हैं. वह टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं कर रहे थे. पिछले हफ्ते पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान भी वह मौजूद नहीं थे. हालांकि, धोनी डेली ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें बैटिंग करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है.

ये भी पढ़ें: बैटर्स पढ़ लेते थे, राशिद ने बताया वो सीक्रेट वैरिएशन लेकर आ रहे हैं

ब्रेविस की वापसी तय

11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में डेवॉल्ड ब्रेविस भी वापसी कर सकते हैं. ब्रेविस साइड स्ट्रेन की वजह से टीम से बाहर थे. CSK के मिडिल ऑर्डर के बैटर ब्रेविस धोनी की तरह प्री सीजन कैंप के दौरान चोटिल हो गए थे.

Advertisement

RCB के खिलाफ मैच के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ब्रेविस की फिटनेस पर अपडेट दिया था. उन्होेंने कहा था कि वो अगले मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे. अब देखना होगा कि ब्रेविस दिल्ली के खिलाफ मैच में फील्ड लेते हैं या नहीं.

CSK का बुरा हाल

IPL 2026 में अभी तक CSK का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम चेपॉक से लेकर विरोधी टीम के ग्राउंड में अपने मैच हार गई है. अब तक खेले 3 मैचों में टीम एक भी नहीं जीत पाई है.

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स ने CSK को  8 विकेट से हराया. इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 5 विकेट से पीट दिया. 5 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में CSK 43 रनों से हार गई थी. कुल मिलाकर टीम IPL के 19वें सीजन में स्ट्रगल कर रही है. 11 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मैच में टीम किसी भी हाल में जीतना चाहेगी.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement