बैटर्स पढ़ लेते थे, राशिद ने बताया वो सीक्रेट वैरिएशन लेकर आ रहे हैं
राशिद ने कहा कि लेग स्पिनर्स के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं होते. वो छोटे-छोटे मार्जिन पर काम कर रहे हैं. उनका फोकस बैटर्स को डिसीव करने पर है.

राशिद खान. IPL में गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार स्पिनर. पिछले कुछ सीजन में राशिद की परफॉर्मेंस टॉप नॉच नहीं रही है. जिसके बाद अब उन्होंने IPL में बल्लेबाजों को फिर से अपनी फिरकी में घुमाने का प्लान बना लिया है. अफगानिस्तान का ये जादूगर, अब अपने आर्सेनल में एक सीक्रेट डिलीवरी पर काम कर रहा है. क्यों? क्योंकि पिछले दो साल में T20 क्रिकेट में बैटर्स ने गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है.
राशिद खान T20 के प्रो मैक्स लेवल वाले बॉलर माने जाते हैं. लेकिन IPL के पिछले दो सीजन में उनकी चमक थोड़ी फीकी पड़ गई. 27 मैचों में सिर्फ 19 विकेट आए. जबकि 2023 में 17 मैचों में उन्होंने 27 विकेट झटके थे. बैटर्स अब उनकी लेग-स्पिन और गूगली को पढ़ने लगे हैं.
राशिद ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में खुलकर कहा,
क्या है ये सीक्रेट डिलीवरी?“बल्लेबाज आगे निकल गए हैं, बॉलर्स पीछे रह गए. इस वजह से मुझे कुछ नए वैरिएशन पर काम करना पड़ेगा.”
राशिद ने बताया,
“मैं कुछ ऐसी गेंदों के बारे में सोच रहा हूं जो मैंने मैच में कभी नहीं डाली. लेग-स्पिन और गूगली तो है, लेकिन कुछ वैरिएशंस अभी कंट्रोल में नहीं आए. IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में नई वैरिएशन की बॉल डालना रिस्की है. ODIs में लंबा स्पेल मिलता है, वहां प्रैक्टिस कर सकता हूं.”
राशिद ने कहा कि लेग स्पिनर्स के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं होते. वो छोटे-छोटे मार्जिन पर काम कर रहे हैं. उनका फोकस है बैटर्स को धोखा देने पर. मतलब उनकी नॉर्मल लेग-स्पिन और गूगली बल्लेबाज को बिल्कुल एक जैसी दिखे. राशिद बोले,
“मैं खुद का एनालिसिस करता हूं, एनालिस्ट से बात करता हूं. पेस, रिलीज या एक्शन में क्या बदलाव लाया जाए ताकि बैटर को और मुश्किल हो. पिछले एक साल से मैं इस पर काम कर रहा हूं. जिससे कि लेग-स्पिन और रॉन्ग वन एक ही ग्रिप, एक ही एक्शन और एक ही रिलीज से निकलें. बैटर को कुछ भी अलग न दिखे.”
उन्होंने आगे ये भी बताया,
गुजरात टाइटंस की हालत खराब“लेग-स्पिनर के पास ऑप्शंस कम हैं. या तो लेग-स्पिन या गूगली. लेकिन छोटे सुधार से बहुत फर्क पड़ सकता है.”
इस सीजन GT की शुरुआत खराब रही है. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3 विकेट से हरा दिया. दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम 6 रनों से हार गई. उस मैच में राशिद कैप्टन भी थे, क्योंकि शुभमन गिल इंजर्ड थे. टीम का अब अगला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली में है.
राशिद खान IPL में 2022 से GT के साथ है. 2023 में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा रोल निभाया था. लेकिन अब बैटर्स के नए-नए शॉट्स के आगे बॉलर्स भी अपने आर्सेनल में नई गेंद ला रहे हैं.
IPL 2026 में अगर राशिद ये सीक्रेट वैरिएशन ले आए, तो वो अलग अंदाज में बॉलिंग करते दिख सकते हैं.
वीडियो: राशिद खान, जॉश बटलर, शुभमन गिल... कितनी मजबूत है गुजरात टाइटंस की टीम?

.webp?width=60)
