The Lallantop

'बाल कटवाने से गूगली ज्यादा घूम रही?' सुयश का जवाब सुनकर रवि शास्त्री के सवाल पर हंसी आएगी

IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में RCB ने PBKS को 8 विकेट से हराया. प्लेयर ऑफ द मैच रहे सुयश शर्मा ने मैच में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसे लेकर पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में सुयश ने बहुत कुछ बताया.

Advertisement
post-main-image
सुयश शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए. (फोटो-PTI)

IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में RCB ने लीग टॉपर PBKS को 8 विकेट से एकतरफा मात दी. हालांकि, PBKS के पास क्वालिफायर 2 में एक और मौका होगा. लेकिन, उनके लिए इस हार से उबरना आसान नहीं होगा. इसका श्रेय अगर किसी को जाता है. तो वो हैं RCB के बॉलर्स जिन्होंने 14.1 ओवर में ही PBKS को 101 रन पर ऑलआउट कर दिया. RCB को फाइनल में पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ लेग स्प‍िनर सुयश शर्मा का रहा. जिन्होंने इस मैच में सिर्फ 3 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उनसे ये पूछने पर कि बाल कटवाने से गूगली ज्यादा घूम रही? सुयश ने पर बड़ा मजेदार जवाब दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सुयश ने क्या-क्या कहा?

पहली इनिंग के बाद अपने इस प्रदर्शन को लेकर सुयश ने बताया कि टीम ने कैसे ये प्लान बनाया था. साथ ही उन्होंने LSG के ख‍िलाफ अंतिम लीग स्टेज मैच में मिली जीत के मोमेंटम को भी श्रेय दिया. ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले के ये पूछने पर कि आज के इस प्रदर्शन को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे. सुयश ने बताया,

कोच ने इस मैच को लेकर जो प्लान किया था हमने उसे एग्जीक्यूट किया है. आज मेरी बॉलिंग बहुत अच्छी हो रही थी. बॉल बहुत अच्छे से हाथ से निकल रही थी. जहां चाह रहा था वहीं बॉल करने में सफल हो रहा था. मैच से पहले कोच ने यही कहा था कि ये मैच भले ही सेमीफाइनल हो, पर हमें इसे एक नॉर्मल मैच की तरह खेलना है.

Advertisement

रवि शास्त्री ने इसके बाद पूछा कि जब से आपने बाल कटवाई है, तब से गूगली ज्यादा घूम रही है? इस पर हंसते हुए सुयश ने कहा, 

नहीं सर ऐसा नहीं है. मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है.

ये भी पढ़ें : पंजाब किंग्स सिर्फ हारी ही नहीं, बल्कि ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई, जिसे फैन्स कभी याद नहीं रखना चाहेंगे

Advertisement

सुयश को अपने प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अवार्ड प्रेजेंटेशन के दौरान सुयश ने बताया कि वह अपने रोल को निभाने पर फोकस्ड थे. सुयश ने कहा,

हमारे कोच ने हमें एक रोल दिया. स्टंप्स को हिट करना चाहे मैं लेग ब्रेक करूं, गूगली, फ्लिपर या कोई और वैरिएशन. गूगली मेरा स्टॉक बॉल है. साथ ही विकेट से भी मुझे मदद मिली.

वहीं, ये पूछने पर कि क्या वो इस जीत को सेलिब्रेट करेंगे. सुयश ने कहा,

नहीं आज नहीं. हम 3 जून को ट्रॉफी जीतने के बाद सेलिब्रेट करेंगे और बहुत जबरदस्त सेलिब्रेट करेंगे.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, PBKS पहले बैटिंग करते हुए 14.1 ओवर में ही 101 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान मार्कस स्टोइनिस एकमात्र प्लेयर रहे, जिन्होंने 20 रन से ज्यादा बनाए. उन्होंने 26 रन बनाए. RCB के लिए हेजलवुड और सुयश ने तीन-तीन विकेट लिए. ज‍बकि यश दयाल ने दो विकेट चटकाए. 102 रन के छोटे टारगेट को RCB ने ओपनर फिल सॉल्ट की हाफ सेंचुरी के दम पर 10 ओवर में ही चेज कर लिया. सॉल्ट ने 27 बॉल्स पर नाबाद 56 रन बनाए. ये बचे हुए बॉल के लिहाज से प्लेऑफ की सबसे बड़ी जीत है. 

वीडियो: तीन IPL टीम्स को प्लेऑफ के टॉप 2 में पहुंचाने वाले पहले कैप्टन बने श्रेयस अय्यर

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement