The Lallantop

मुंबई को नौ विकेट से पीटकर क्या बोल गए केएल राहुल?

दो प्लेयर्स के हिस्से आई राहुल की तारीफ.

Advertisement
post-main-image
केएल राहुल और गेल. (पीटीआई फोटो)
लगातार तीन मैच हारने के बाद आखिरकार पंजाब किंग्स को जीत मिल ही गई. चेपॉक में खेले गए IPL2021 के 17वें मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से पीट दिया. पंजाब के कैप्टन केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनके बोलर्स ने मुंबई को 131 रन पर ही रोक लिया. इस सीजन पहली बार चेज करने उतरी पंजाब के लिए मैच का दूसरा हिस्सा भी बेहद आसान रहा. उन्होंने सिर्फ मयंक अग्रवाल का विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान राहुल 60 जबकि क्रिस गेल 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. मैच के बाद राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,
'हम खुद से बहुत आगे नहीं भागना चाहते थे, हम एक टीम के तौर पर धीरे-धीरे एकसाथ आ रहे हैं. पहले गेम के बाद भी मैंने कहा था कि हम एक युवा टीम हैं. हम हर साल कुछ नए प्लेयर्स को लाते हैं और हमें धैर्य रखना होगा. हूडा कमाल का खेल दिखा रहे हैं, शाहरुख ने अपने मौकों का फायदा उठाया और आज बिश्नोई ने भी.'
राहुल ने चेपॉक में टॉस जीतते ही बिना किसी हिचक के पहले बोलिंग का फैसला ले लिया. इस बारे में उन्होंने कहा,
'मैंने बाद में बैटिंग करने के बारे में कोच के साथ लंबी बातचीत की थी, मुझे लगा था कि विकेट थोड़ा स्टिकी था और पहले कुछ गेम्स में हमने बैटिंग करते हुए महसूस किया था बोलर्स हमेशा की प्रेशर में रहते हैं. मैंने महसूस किया कि यह महत्वपूर्ण है कि बोलर्स को इन कंडीशन में बोलिंग का मौका मिले. और हमने यह भी सुना था कि वहां काफी ओस होती है.'
राहुल ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,
'इसलिए मुझे लगा कि इससे मदद मिलेगी और चीजें बेहतर होंगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन हमें पता था कि था हम क्या चेज कर रहे हैं और इससे मदद मिली. सूखी गेंद ने भी एक बड़ा रोल प्ले किया. जब ऐसा होता है तो सिंगल्स लेना भी काफी मुश्किल होता है. लेकिन क्रिस के एंड से यह अच्छा था, उसने तय कर लिया था कि किसे टार्गेट करना है, ऐसे बंदे के साथ होने का यही फायदा है.'
इस सीजन पहली बार खेलने उतरे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने मैच में चार ओवर्स में 21 रन देकर दो विकेट निकाले. उनके बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा,
'अनिल भाई के साथ रवि कड़ी मेहनत कर रहा है, कुछ चीजें थीं जिन्हें उसे सही करना था, और उसने काफी मेहनत की और एक मजबूत बैटिंग लाइनअप के सामने अपना कंपोजर बरकरार रखा.'
अपने शुरुआती पांच में सिर्फ दो मैच जीती पंजाब की टीम IPL Table में पांचवें नंबर पर है. टीम का अगला मैच सोमवार 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement