The Lallantop

वॉटसन ने ऐसा छक्का लगाया कि पुलिस बुलानी पड़ी!

ये आईपीएल है. बमचक तो कटेगा ही.

Advertisement
post-main-image
वॉटसन के शॉट के बाद गेंद खोजती हुई पुलिस.
IPL का पांचवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और डेल्ही कैपिटल्स के बीच खेला गया. डेल्ही ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए. 148 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेन वॉटसन ने चेन्नई को ठोस शुरुआत दी.
सातवें ओवर में डेल्ही की ओर से बॉलिंग करने आए अमित मिश्रा. वॉटसन मानो स्पिनर का इंतज़ार ही कर रहे हों. इनिंग्स में पहली बार स्पिन बॉलिंग होनी थी. उन्होंने इस ओवर में ताबड़तोड़ दो छक्के लगा दिए. ओवर की चौथी गेंद पर वॉटसन ने डीप मिडविकेट में छक्का लगाया था. यह इस ओवर का दूसरा छक्का था. 86 मीटर का. गेंद गई स्टैंड्स में. एक दर्शक ने जैसे-तैसे कैसे भी करके कैच लपक लिया. जिस बंदे ने कैच लिया था, वह बॉल से नज़दीकी लोगों के साथ खेलने लगा.
नई गेंद लाते हुए अंपायर और बॉलिंग का इंतजार करते हुए वॉटसन.
नई गेंद लाते हुए अंपायर और बॉलिंग का इंतजार करते हुए वॉटसन.

वॉटसन अगली गेंद खेलने जा ही रहे थे, तो देखा बॉलर के हाथ में बॉल तो है ही नहीं. अंपायर ने ऑडिएंस से बॉल वापस देने की अपील की, लेकिन लोग नहीं माने. इसके बाद अंपायर ने नई गेंद मंगवा ली. इत्ती देर में पुलिस भी गेंद को खोजने पहुंच चुकी थी. फिर जाकर गेंद मिली.
वीडियो देखिए. वॉटसन इसके बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए. लंबा शॉट खेलने के चक्कर में क्रीज से बाहर निकल गए. बैट पर बॉल आई नहीं. बॉल पहुंची ऋषभ पंत के पास और उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं. वॉटसन ने 26 गेंदों पर 44 रन बनाए. इस पारी के लिए वॉटसन को 'मैन ऑफ दी मैच' का अवॉर्ड भी मिला. चेन्नई की टीम ने 2 गेंद रहते ही टारगेट हासिल कर लिया. चेन्नई की टीम लगातार दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है.
वॉटसन आईपीएल में अब तक 160 छक्के लगा चुके हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वॉटसन 9वें स्थान पर हैं. सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अब तक 296 छक्के लगाए हैं.


वीडियो- जयदेव उनादकट पर फिर से इतनी रक़म ख़र्च करने के बाद खोपड़ी पीट रही होगी राजस्थान रॉयल्स

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement