भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड (india vs england women) दौरे पर धमाकेदार वापसी की है. पहला T20 मैच हारने के बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. स्मृति मांधना(Smriti Mandhana) की शानदार नाबाद 79 रन की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच में आसान जीत दर्ज की. मांधनाको उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.
इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाए. टीम के लिए फ्रेया कैंप ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने टारगेट को 20 गेंद रहते ही चेज कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 T20 मैच की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैच के बाद मांधना ने अपने खास प्लान का जिक्र किया.
इंग्लैंड के बोलर्स को दम भर कूटने के बाद टीम इंडिया के स्टार ओपनर ने क्या कहा?
भारतीय टीम ने दूसरे T20I मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की.


स्मृति मांधनाने जीत के बाद शेफाली वर्मा के साथ अपनी ओपनिंग पार्टनरशिप को लेकर बात की. मांधनाने कहा,
‘पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद हमें सीरीज़ को बराबरी पर लाने की ज़रूरत थी. मैं ख़ुद को तेज़ शॉट नहीं खेलने और मैच को अंत तक ले जाने पर जोर दे रही थी. जब आप एक ओपनर के तौर पर मैदान में जाते हैं तो अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करते हैं. और मैं ऐसा करके काफी खुश हूं. शेफाली वर्मा के साथ मिलकर हमने अलग-अलग बोलर्स को टारगेट करने की कोशिश की, जो कि टीम के लिए काम कर गया.’
टीम की जीत के साथ स्मृति मांधना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है . वो किसी विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
मैच (india vs england women) की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर धराशाई हो गया. टीम के शुरुआती पांच विकेट महज 54 रन पर गिर गए. लेकिन इसके बाद फ्रेया केम्प और मिया बाउचर ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किया.
जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स ने पावरप्ले में ही मैच का रुख टीम इंडिया की तरफ मोड़ दिया. मांधना और शेफाली वर्मा ने मिलकर पावरप्ले में 55 रन जोड़े. शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुई. वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरीं दयालन हेमलता महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. लेकिन इसके बाद मांधनाने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी. मांधना 53 गेंदों पर 79 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए. जबकि हरमनप्रीत कौर ने 29 रन का योगदान दिया. दोनों टीम्स के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी T20 मैच गुरुवार, 15 सितंबर को खेला जाएगा.
T20 वर्ल्ड कप की टीम में संजू सैमसन के ना होने पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?


















