The Lallantop

वर्ल्ड कप से पहले परफेक्ट शुरुआत, इंडियन विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया

इंडियन विमेंस टीम ने टी 20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. इस सीरीज में टीम इंडिया ने उसे 2-1 से हराया. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टी20 सीरीज जीती है.

Advertisement
post-main-image
इंडियन विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी. (फोटो- PTI)

ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सपनों की उड़ान है. यह टी20 वर्ल्ड कप के लिए परफेक्ट शुरुआत है. अब टीम इंडिया (Team India) की नजर एक और आईसीसी ट्रॉफी पर है. इसी ट्रॉफी के लिए टीम इंंडिया (India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) से तैयारी शुरू कर दी है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की टीम ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में रौंद दिया. इस सीरीज में इंडियन विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से शिकस्त दी. शानदार विक्ट्री के बाद अब टीम इंडिया के वर्ल्ड कप कैंपेन को पंख लग जाएंगे. इस साल जून-जुलाई में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप  (ICC Women T20 World Cup) इंग्लैंड में खेला जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वर्ल्ड कप की तैयारी

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की नजर इस साल इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है. इसके लिए टीम ने अभी से शुरुआत कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम की यह पहली सीरीज थी. ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया के मनोबल में इजाफा होगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंडियन विमेंस टीम इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज खेलेगी. इसके बाद, भारतीय महिला टीम का अगला असाइनमेंट टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी.

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के कोच ने टीम इंडिया की कमजोरी पकड़ ली?

Advertisement
10 साल बाद जीती टीम इंडिया

इंडियन विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में 10 साल लगे. इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने 2015-2016 में  ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया था, तब टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. वहीं, एक दशक बाद भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर फिर इतिहास रच दिया. इस बार भी टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया.

स्मृति का दबदबा रहा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना का दबदबा रहा. उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 129 रन बनाए. इस दौरान स्मृति ने एक फिफ्टी जड़ी. यह हाफ सेंचुरी एडिलेड ओवल में खेले गए डिसाडर मैच में आई.

तीसरे T20I में स्मृति मंधाना ने तहलका मचा दिया. उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 82 रन बनाए. इस इनिंग्स में उन्होंने 8 चौके और 3 छ्क्के लगाए. स्मृति के अलावा इस प्रेशर वाले गेम में जेमिमा रोड्रिग्ज ने बेहतरीन बैटिंग की. उन्होंने स्मृति के साथ 121 रन की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को 176 के टोटल तक पहुंचाया. जेमिमा ने 46 गेंदों पर 4 चौकों के जरिए 59 रन बनाए.

Advertisement
ऑस्ट्रेलिया को मिला 177 रन टारगेट

ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 177 रन का टारगेट मिला. टीम की शुरआत अच्छी नहीं रहीं. इंडियन बॉलिंग अटैक के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम जूझती नजर आई. एश्ले गार्डनर और फीबी लिचफील्ड को छोड़ दिया जाए, तो बाकी बैटर्स ने निराश किया. गार्डनर ने 57 रन बनाए. वहीं, लिचफील्ड ने 25 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट पर 159 रन बना पाई. इस तरह टीम इंडिया ने यह मुकाबला 17 रनों से जीता. भारत के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणीं ने 3-3 विकेट लिए.

टॉप पर रहीं इंडियन बॉलर्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडियन बॉलर्स विकेट लेने में आगे रहीं. भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने सीरीज में सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए. इस दौरान 22 रन पर 4 विकेट उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस रही. उनके अलावा श्री चरणी ने 5 और रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए. इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-3 बॉलर्स में भारतीय गेंदबाज शामिल रहीं.

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

Advertisement