सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन इंडियन बैट्समैन. सूर्या पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ जारी सीरीज़ में भी अपनी कमाल की फॉर्म को बरकरार रखा है. बुधवार रात तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में केएल राहुल के साथ सूर्या ने अच्छी पार्टनरशिप की और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई. इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए.
एक साल में सबसे ज़्यादा छक्के, सबसे ज़्यादा रन्स...सूर्या ने धुआं उड़ा दिया!
सूर्यकुमार यादव ने तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड.


मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए. लेकिन इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. 17 रन तक ही विराट कोहली और रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने केएल राहुल के साथ 93 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. राहुल 51 और सूर्यकुमार 50 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने शिखर धवन और मोहम्मद रिज़वान को पीछे छोड़ते हुए दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
#Suryakumar ने Rizwan को पछाड़ाT20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज़ सूर्यकुमार यादव ने महज़ 33 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए. उनकी इस पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही वो T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्या ने साल 2022 में अब तक कुल 45 छक्के जड़े हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान के नाम था. रिजवान ने साल 2021 में 42 छक्के जड़े थे. जहां रिज़वान ने 26 पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था, वहीं सूर्यकुमार यादव ने महज़ 21 पारियों में ये मुकाम हासिल कर लिया.
भारत के मिडल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार यादव अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन प्लेयर बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 की 21 पारियों में 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से कुल 732 रन बनाए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था. जिन्होंने साल 2018 में एक साल में सबसे अधिक 689 रन बनाए थे.
सूर्या के रिकॉर्ड से आगे अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने बुधवार रात खेले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. टीम के बॉलर्स ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया और साउथ अफ्रीका को महज़ 106 रन पर रोक दिया. मेहमान टीम के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए.
106 रन के जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर्स में महज़ दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हालांकि इससे पहले टीम की शुरुआत खराब रही थी और 17 रन तक भारत ने कोहली और रोहित शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने केएल राहुल के साथ मैच को भारत की झोली में डाल दिया. तीन मैच की T20 सीरीज़ का अगला मैच दो अक्टूबर को खेला जाएगा.
संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए या नहीं, देख लीजिए











.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


