The Lallantop

'भारत चैंपियंस ट्रॉफी का दावेदार, लेकिन... ' रविशास्त्री ने फाइनल मैच पर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है

Champions Trophy Final: रवि शास्त्री ने भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है. लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा, वो चौंकाने वाला है.

Advertisement
post-main-image
रवि शास्त्री ने भारत को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 9 मार्च को खेला जाना है. इसके पहले भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारत को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई टीम इंडिया को हरा सकती है. तो वह न्यूजीलैंड है. इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ियों का भी जिक्र किया, जो फाइनल मैच का रुख बदल सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारतीय टीम ICC टूर्नामेंट के सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है. इस पर भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने कहा कि अगर भारत को कोई टीम हरा सकती है तो वह न्यूजीलैंड है. भारत प्रबल दावेदार है. लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. क्योंकि साल 2000 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

रवि शास्त्री ने कहा कि न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ी फाइनल का रुख बदल सकते हैं. इसमें उन्होंने रचिन रविंद्र को बेहद प्रतिभाशाली बताया. केन विलियमसन की स्थिरता और शांत स्वभाव की तारीफ की. इसके अलावा, उन्होंने मिचेल सेंटनर को बुद्धिमान कप्तान और ग्लेन फिलिप्स को टीम का एक्स-फैक्टर कहा.

Advertisement

रवि शास्त्री ने रचिन रविंद्र के बारे में कहा कि जिस तरह से वह क्रीज पर मूव करते हैं, वह उन्हें बहुत पसंद है. 25 साल के रविंद्र ICC के 50 ओवर के टूर्नामेंट में 5 शतक जमा चुके हैं. ऐसा करने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वहीं, विलियमसन के बारे में कहा कि वह बहुत स्थिर हैं और शांत रहते हैं. वह अपने काम को लेकर बहुत संजीदा हैं. वह संत की तरह हैं. मानो ध्यान में लगे हों.

रवि शास्त्री ने आगे सेंटनर की तारीफ करते हुए कहा कि वो काफी चतुर हैं. उन्हें कप्तानी रास आ रही है. इससे बतौर बल्लेबाज, गेंदबाज और एक क्रिकेटर के तौर पर उन्हें फायदा हो रहा है. शास्त्री ने यह भी कहा कि फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' कोई ऑलराउंडर खिलाड़ी होगा. इसमें भारत की ओर से अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा हो सकते हैं. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स हो सकते हैं.

वीडियो: Champions Trophy: मानी गई PCB की मांग, यहां होंगे भारत-पाकिस्तान मैच!

Advertisement

Advertisement