The Lallantop

जडेजा पर लगे आरोपों पर कूदे माइकल वॉन, रवि शास्त्री ने बोलती बंद कर दी

BCCI ने भी साफ किए शंका के बादल.

Advertisement
post-main-image
रवि शास्त्री और माइकल वॉन (Twitter)

भारत के खिलाफ खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन टीम पहली पारी में 177 रन पर ही सिमट गई. कंगारू टीम रविंद्र जडेजा और अश्विन की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई. मार्नस लाबुशेन को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी इंडियन बोलिंग अटैक का सामना नहीं कर पाया. हालांकि इन सबके बीच मैच के पहले दिन कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे देख क्रिकेट फ़ैन्स कुछ समय के लिए हैरान रह गए.

ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट फॉक्स स्पोर्ट्स ने जडेजा और सिराज पर बेहूदे आरोप लगाने की कोशिश की. इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियन फ़ैन्स और मीडिया ने बवाल मचा दिया. इसमें उनको इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का साथ भी मिला. लेकिन पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा करते हुए सबकी बोलती बंद कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# क्या है पूरा मामला?

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के पांच विकेट गिर चुके थे. रविन्द्र जडेजा तीन विकेट ले चुके थे. वो एक नए स्पेल के लिए आए. एलेक्स कैरी और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज़ पर थे. टीवी पर दिखा, जडेजा ने सिराज के हाथ से कुछ लिया और इसके बाद उन्होंने अपनी स्पिनिंग फिंगर को उस चीज़ से रगड़ा. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने जब पूर्व ऑस्ट्रेलियन कैप्टन टिम पेन को ट्विटर पर टैग किया, तो उन्होंने जवाब में 'इंटरेस्टिंग' लिखा.
 

Advertisement

वहीं FOX क्रिकेट ने अपने ट्विटर पर इस घटना को लेकर ट्वीट किया,

‘ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.’

कुछ देर बाद इस पूरे मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कूद पड़े. वॉन ने फॉक्स स्पोर्ट्स के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा,

Advertisement

‘वो अपनी स्पिनिंग फिंगर पर क्या लगा रहे हैं? पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा...’

# शास्त्री ने दिया करारा जवाब

इस मामले पर रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलियन मीडिया और माइकल वॉन को मुंहतोड़ जवाब दिया है. शास्त्री के मुताबिक नागपुर की पिच पर गेंद को टर्न कराने के लिए कुछ और करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा,

'मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सुना है. मैंने दो सवाल किए हैं. क्या ऑस्ट्रेलियन टीम को इससे कोई समस्या थी? जवाब था 'नहीं'. क्या मैच रेफरी हरकत में आए? उन्हें इसके बारे में बताया गया, जिसके बाद रेफरी सब कुछ साफ कर दिया और बात वहीं खत्म हो गई. हम किसी और की चर्चा क्यों कर रहे हैं? वैसे, इस ट्रैक पर आपको किसी चीज की जरूरत नहीं है, गेंद वैसे भी टर्न करेगी.'

# रेफरी को दी गई सफाई

वहीं ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मामले को लेकर इंडियन टीम मैनेजमेंट ने ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट को सूचित किया है कि रवींद्र जडेजा अपने बोलिंग हैंड की अंगुली पर दर्द से राहत दिलाने वाली क्रीम का इस्तेमाल कर रहे थे.

मैच की बात करें तो क़रीब पांच महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे जडेजा ने धारदार बोलिंग की. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को महज 177 रन पर रोक दिया. जिसके जवाब में इंडियन टीम ने दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं.

वीडियो: रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी के दौरान संजय मांजरेकर आए तो क्या हुआ?

Advertisement