The Lallantop

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच धुला, अब क्या होगा सेमीफाइनल का गणित?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच खेला जाने वाला सुपर 8 मुकाबला रद्द कर दिया गया है. टॉस होने के बाद से लगातार बारिश होने लगी. इसके बाद, अंपायर्स और मैच रेफरी ने मैच को रद्द घोषित कर दिया.

Advertisement
post-main-image
बारिश के चलते नहीं हो सका पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर 8 मुकाबला. ((फोटो- AFP)

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच खेला जाने वाला सुपर 8 मुकाबला रद्द कर दिया गया है. यह मैच बारिश के चलते नहीं खेला जा सका. इस मैच में जैसे ही टॉस हुआ, उसके बाद कोलंबो में बारिश होने लगी. यह बारिश लगातार दो घंटे तक होती रही. इसके बाद, अंपायर्स और मैच रेफरी ने इस मैच को रद्द घोषित कर दिया. यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाना था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है आईसीसी का नियम?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आईसीसी की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक, ग्रुप स्टेज के मैचों में जिसमें सुपर 8 के मुकाबले भी शामिल हैं. अगर, बारिश के चलते मैच डिले होता है, तो रिजल्ट के निकालने के लिए कम से कम 5 ओवर खेलने होंगे. इस दौरान अगर दोनों टीमें 5 ओवर तक बैटिंग नहीं करती हैं, तो फिर मैच को नो रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ऐसा ही हुआ. बारिश और खराब मौसम के चलते इस मैच में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी. इसके बाद मैच को कॉल्ड ऑफ कर दिया गया.

ये भी पढ़ेें: वर्ल्ड कप से पहले परफेक्ट शुरुआत, इंडियन विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराया

Advertisement
दोनों टीमों को हुआ नुकसान

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच रद्द होने से दोनों टीमों का नुकसान हुआ है. नियम के मुताबिक, मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा. सुपर 8 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेंगी. अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है. दोनों मैच जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. ऐसे में अगर एक टीम मैच हार जाती है, तो उसे सिर्फ 3 अंक मिलेंगे. जो, सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए नाकाफी हैं.

सुपर 8 में दोनों टीमों का शेड्यूल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के बाद अब सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम अपना दूसरा मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 24 फरवरी को पल्लेकेले में खेला जाएगा. इसके बाद सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम अपना लास्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को खेलेगा.

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम अपना दूसरा सुपर 8 मैच 25 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. यह मैच प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद, 27 फरवरी को कीवी टीम अपना आखिरी सुपर 8 मुकाबला 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी.  

Advertisement

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement