The Lallantop

हार्दिक पंड्या ने माइकल वॉन को एकदम सटीक जवाब दिया है

'हमें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.'

Advertisement
post-main-image
वॉन को मिला करारा जवाब (AP/File)

T20 वर्ल्ड कप 2022 में इंडियन टीम का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया. जहां इंग्लैंड की टीम ने उन्हें 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. जिसके बाद रोहित की कप्तानी वाली टीम क्रिकेट पंडितों के निशाने पर आ गई. इस प्रदर्शन को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने इंडियन टीम की काफी आलोचना की. उनके मुताबिक व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंडियन टीम सबसे ज्यादा अंडर-परफॉर्म करने वाली टीम रही है. उनके इस बयान पर अब हार्दिक पंड्या ने प्रतिक्रिया दी है.

2013 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम कोई मेजर टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है. टीम कई मौकों पर सेमीफाइनल और फाइनल तक तो गई, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम करने में असफल रही. अब इस बार भी टीम सेमीफाइनल में जाकर चूक गई, जिसके बाद माइकल वॉन ने इंडियन टीम के खेलने के अप्रोच पर सवाल उठाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Vaughan ने खड़े किए सवाल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के मुताबिक लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में इंडियन टीम सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है. उन्होंने द टेलिग्राफ में अपने कॉलम में लिखा,

‘50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतने के बाद से इंडिया ने क्या किया है? कुछ नहीं. इंडिया ऐसा क्रिकेट खेल रही है जिसका दौर जा चुका है. भारत इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली सीमित ओवर्स की टीम है. मैं इस बात से हैरान हूं कि उनके पास जो टैलेंट है, उसके बावजूद वो किस तरह से T20 क्रिकेट खेलते हैं. उनके पास खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें खिलाने के लिए सही प्रक्रिया नहीं है. जो भी प्लेयर IPL खेलने जाते हैं वो कहते हैं कि इससे इंडियन क्रिकेट को कितना लाभ होता है. लेकिन इसका कोई नतीजा आया है?’

Advertisement
# Hardik ने दिया जवाब

माइकल वॉन के इस बयान पर अब हार्दिक पंड्या ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उनके मुताबिक भारतीय टीम के प्लेयर्स को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा,

‘निश्चित तौर पर जब आप अच्छा नहीं करते हैं, तो लोग आपके बारे में एक राय बनाते हैं और हम इसका सम्मान करते हैं. मेरे हिसाब से लोगों की अलग-अलग राय होती है. हालांकि मुझे नहीं लगता है कि मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है. खेल में आप बेहतर होने की कोशिश करते रहते हैं. और आखिरकार जब परिणाम आने वाला होता है, तो ऐसा कुछ होता है. इन चीजों पर हमें काम करने की जरूरत है, आगे जाकर हम इसमें सुधार करेंगे और इस पर काम करेंगे.’

इंडियन टीम फिलहाल T20 और वनडे सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड गई हुई है. जहां 'मेन इन ब्लू' की कोशिश वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को भुलाकर कमाल दिखाने की होगी. इस सीरीज़ के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. जिस वजह से हार्दिक पंड्या T20I में भारत के स्टैंड-इन कप्तान हैं.

Advertisement

PCB ने वर्ल्ड कप के लिए शाहीन शाह अफरीदी का करियर बर्बाद कर दिया!

Advertisement