'रहाणे हैं KKR की सबसे कमजोर कड़ी', CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा
केकेआर ने इस सीजन के लिए भी अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान चुना है. बद्रीनाथ इस फैसले से भी सहमत नहीं है. उन्हें लगता है कि रहाणे केकेआर ही कमजोर कड़ी हैं.

IPL 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति अच्छी नहीं है. टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. वहीं जो खिलाड़ी टीम में हैं वे फॉर्म में नहीं हैं. पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ की मानें तो टीम की बड़ी कमजोरी उसके कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं. उन्होंने टीम की ऑक्शन रणनीतियों पर भी सवाल उठाए.
ग्रीन पर दांव लगाना पड़ा महंगाआईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने कैमरन ग्रीन पर 25 करोड़ रुपए खर्च किए. हालांकि ग्रीन तब से चोट से परेशान रहे हैं. साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
रहाणे हैं टीम की कमजोर कड़ीआपने उसे 25 करोड़ में साइन किया है, और वह बेहद खराब फॉर्म में है. टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. कैमरन ग्रीन को सिर्फ उसके PR के कारण इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया. वह इतनी कीमत का हकदार नहीं है. क्या उसने IPL में अकेले दम पर कुछ कमाल किया है? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का हमेशा ही बहुत प्रचार होता है, और उसे इसका फायदा मिला. मेरा मानना है कि केकेआर का यह फैसला गलत था.
केकेआर ने इस सीजन के लिए भी अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान चुना है. बद्रीनाथ इस फैसले से भी सहमत नहीं है. उन्हें लगता है कि रहाणे केकेआर ही कमजोर कड़ी हैं. उन्होंने कहा,
अजिंक्य रहाणे निश्चित रूप से एक कमजोरी हैं. उनकी कप्तानी ही एक कमजोर कड़ी है. उनके सभी बड़े इनवेस्टमेंट गलत साबित हुए हैं. उन्होंने हर्षित राणा पर भरोसा किया और उन पर इनवेस्ट किया, लेकिन वह अब टीम से बाहर हैं. पथिराना एक बड़ा इनवेस्टमेंट थे, और अब उनका खेलना भी तय नहीं है. मुस्तफिजुर एक और बड़ा इनवेस्टमेंट थे, और वह भी अब टीम से बाहर हैं. उन्होंने कई महंगे फैसले लिए हैं क्योंकि उनके ज्यादातर बड़े इनवेस्टमेंट पर कुछ भी पक्का नहीं है.
IPL 2024 में अपना तीसरा खिताब जीतने के ठीक एक सीज़न बाद, केकेआर ने टीम में बड़ा बदलाव किया और खिताब जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को भी टीम से बाहर कर दिया. इसके बाद उन्होंने रहाणे के अनुभव पर भरोसा जताया. पिछले साल यह कदम उल्टा पड़ गया जब केकेआर 14 मैचों में सिर्फ पांच जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही. इस सीजन में टीम अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरेगी. ऐसे में टीम के प्रदर्शन पर इसका कितना असर होगा यह 28 मार्च के बाद ही पता चलेगा.
यह भी पढ़ें- सेना के बॉक्सर को एशियन चैंपियनशिप में भेजा तो नेवी क्यों भड़क गई?
केकेआर की टीम ने इस बार न्यूजीलैंड के फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र के साथ करार किया है. केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन पर एक बार फिर नजरें होंगी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए योगदान देते हैं. केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.
वीडियो: CSK के एक बॉलर आईपीएल से पहले ही चोटिल हुए, टीम पर क्या असर?

.webp?width=60)
