The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 makes history all 10 teams record a centurion in a single season

IPL में बना एक अनोखा रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में हैं शामिल

विराट कोहली ने जब रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 60 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली, तो ये रिकॉर्ड हिस्ट्री बुक्स में दर्ज हो गया.

Advertisement
pic
15 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:30 PM IST)
ipl 2026 makes history all 10 teams record a centurion in a single season
हर टीम के पास अपना सेंचुरियन है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में कई नए रिकॉर्ड्स बने. वैभव सूर्यवंशी से लेकर विराट कोहली तक. बॉलर्स हों, या बैटर्स. हर डिपार्टमेंट में रिकॉर्ड बनते दिखे. पर पहली बार IPL के किसी सीजन में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है. 19 साल के IPL इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ था कि सभी 10 टीमों के कम से कम एक-एक बैटर ने सेंचुरी मारी हो. पर इस बार ऐसा हुआ है.

विराट कोहली ने जब रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 60 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली, तो ये रिकॉर्ड हिस्ट्री बुक्स में दर्ज हो गया. अब हर टीम के पास अपना सेंचुरियन है. चाहे वो टीनएजर हो या दिग्गज खिलाड़ी. आइए देखते हैं कि किस टीम के किस प्लेयर ने सेंचुरी लगाई है.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन इस सीजन के पहले सेंचुरियन बने थे. चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन की धमाकेदार पारी खेली. ये उनकी चौथी IPL सेंचुरी थी. बाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने 101 रन नाबाद बनाए. संजू ने साबित किया कि वो बड़े मैचों के प्लेयर हैं.

मुंबई इंडियंस (MI)

MI भले ही टेबल में नीचे हो, लेकिन बैटिंग में उन्होंने कमाल कर दिया. तीन सेंचुरियन निकले. क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा और रियान रिकलटन.

डी कॉक ने सीजन के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन ठोके. तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों पर 101 रन बनाए. रिकलटन ने SRH के खिलाफ महज 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और कुल 55 गेंदों पर 123 रन जड़े. ये MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली हमेशा की तरह चमके. डिफेंडिंग चैंपियन RCB के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने KKR के खिलाफ 60 गेंदों पर 105 रन बनाए और मैच जिताया. ये उनकी 9वीं IPL सेंचुरी थी. जो कि एक रिकॉर्ड है. विराट जैसे खिलाड़ी दिखाते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

फिन एलन ने DC के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए. सिर्फ 143 रन के टारगेट में उन्होंने तूफानी पारी खेली.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिचेल मार्श ने RCB के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी. कुल 56 गेंदों पर 111 रन बनाए. ये LSG के लिए सबसे तेज सेंचुरी है.

पंजाब किंग्स (PBKS)

यंग ऑस्ट्रेलियाई कूपर कॉनॉली न SRH के खिलाफ 59 गेंदों पर 107 रन बनाकर चमके. वो IPL में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए.

राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी. ये नाम इस सीजन गजब चमका. युवा सेंशेसन वैभव ने SRH के खिलाफ मात्र 37 गेंदों पर 103 रन जड़े. जिसमें 12 छक्के शामिल थे. RR की तेज शुरुआत के पीछे उनका बड़ा योगदान है.

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. PBKS के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाए, वो भी सिर्फ 66 गेंदों पर. ये उनकी 6वीं IPL सेंचुरी है और भारतीय खिलाड़ियों में IPL में सबसे बड़ा स्कोर भी. राहुल ने फॉर्म में वापसी का तगड़ा संदेश दिया.

गुजरात टाइटंस (GT)

साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ शानदार 57 गेंदों पर 100 रन बनाए. पेशेंस और अटैक  का बेहतरीन मिश्रण दिखाया.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा. इंडियन टीम के स्टार बैटर. बाएं हाथ के इस ओपनर ने DC के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाए थे. उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों पर ये काम किया. ये उनकी दूसरी IPL सेंचुरी है.

क्यों खास है ये सीजन?

इस सीजन बैटर्स ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. युवा खिलाड़ी जैसे वैभव सूर्यवंशी, कूपर कॉनॉली और अनुभवी स्टार्स जैसे विराट, संजू, राहुल सबने कमाल किया. पिचों ने भी बैटर्स का साथ दिया. हाई स्कोरिंग, बड़े शॉट्स और रोमांचक मैच. यही IPL का जादू है.

IPL 2026 ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में उम्र, एक्सपीरियंस या टीम की पोजीशन कुछ भी मायने नहीं रखती. बस परफॉर्मेंस डिलीवर करनी आनी चाहिए. अब प्लेऑफ की रेस भी गर्म हो चुकी है. कौन सी टीम ट्रॉफी उठाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा.

वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()