अमेरिका (USA) में पिछले कुछ दिनों से ऐसी-ऐसी घटनाएं हो रही है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है. स्टेडियम में फुटबॉलर्स को पीटना, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला के बाद अब एक और हैरान करने वाला वाकया सामने आया है. साउथ अमेरिकी फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट कोपा अमेरिका (Copa America 2024) में अर्जेंटीना और कोलंबिया (Argentina vs Colombia) के बीच फाइनल मुकाबले से पहले भयंकर बवाल हो गया है. मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले से पहले स्थिति बेकाबू हो गई. जिसकी वजह से फाइनल मैच देरी से शुरू हुआ.
दरअसल, फाइनल मुकाबले से पहले कई फैन्स सिक्योरिटी को चकमा देते हुए स्टेडियम में घुसने की कोशिश करने लगे. बिना टिकट वाले ये फैन्स सिक्योरिटी ब्रीच कर स्टेडियम के अंदर घुसने लगे. जिसकी वजह से मैच से करीब आधे घंटे पहले ही हार्ड रॉक स्टेडियम के एंट्री गेट को बंद करना पड़ा. इस दौरान कई टिकटधारी फैन्स भी स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए. जिसके बाद स्टेडियम के बाहर भगदड़ वाली नौबत आ गई. इस घटना में कई फैन्स के घायल होने की भी बात सामने आ रही है.
मेसी कोपा अमेरिका का फाइनल मैच खेलने जा रहे थे, मगर उससे पहले ही भयंकर बवाल हो गया!
साउथ अमेरिकी फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट Copa America 2024 में Argentina vs Colombia के बीच फाइनल मुकाबले से पहले भयंकर बवाल हो गया.


ये भी पढ़ें: मेसी कोपा अमेरिका का फाइनल मैच खेलने जा रहे थे, मगर उससे पहले ही भयंकर बवाल हो गया!
पुलिस ने जबरन स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे तकरीबन 10-15 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं अनुचित तरीके से प्रवेश कर रहे कई फैन्स को स्टेडियम से बाहर निकाला गया है.
पूरे बवाल की वजह से अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच ये मैच लगभग एक घंटे से ज्यादा देरी से शुरू हो पाया. लियोनल मेसी की कप्तानी वाले अर्जेंटीना और हैमेस रोड्रिगेज की कप्तानी वाली कोलंबिया के बीच ये मुकाबला लगभग 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो पाया.
ये भी पढ़ें: 'मेसी को फ्रांस में इज्जत नहीं मिली', एमबाप्पे की बात फैन्स को चुभेगी, लेकिन सही भी लगेगी
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब इस बार के कोपा अमेरिका में ऐसा बवाल हुआ था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान कई बार सिक्योरिटी ब्रीच हुई थी. कोलंबिया और उरुग्वे के बीच मैच में तो हद ही हो गई थीय मैच हारने के बाद कोलंबिया के फैन्स और उरुग्वे के फैन्स भिड़ गए थे. इस दौरान कोलंबिया फैन्स की उरुग्वे के प्लेयर्स के परिवारवालों से हाथापाई हुई थी. जिसके बाद उरुग्वे के स्ट्राइकर डार्विन नुनेज़ मैदान से सीधा दर्शक दीर्घा में चले गए थे. जहां फैन्स से उनकी मारपीट होने का वीडियो वायरल हो गया था. इस दौरान फैन्स ने नुनेज के चेहरे पर मुक्का भी मारा था.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया था और दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था CONMEBOL ने मामले के जांच का आदेश दिया था.
वीडियो: जिम्बाब्वे के खिलाफ 98 मीटर लंबा छक्का मारकर शुभमन गिल ने कौन सा 'बवाली' इशारा कर दिया?






















