The Lallantop

फाइनल मैच से पहले ही न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये स्टार पेसर नहीं खेल रहा

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है. फाइनल से पहले उनको एक बड़ा झटका भी लगा है.

Advertisement
post-main-image
चोट के चलते फाइनल से बाहर हो गए हैं. (

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के फाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार पेसर मैट हेनरी (Matt Henry) कंधे की चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह नेथन स्मिथ (Nathan Smith) को टीम में शामिल किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टॉस के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया, 

ये विकेट अच्छी दिख रही है. इसी तरह के विकेट पर हमने पिछले हफ्ते इंडिया के साथ खेला था. ये पिच आगे चलकर स्लो हो सकती है. ऐसे में उनकी टीम स्कोर बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी. मैट हेनरी नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह पर नेथन स्मिथ को टीम में लाया गया है.

Advertisement
लगातार 15वां टॉस हारी टीम इंडिया

इंडियन टीम के टॉस हारने का सिलसिला लगातार जारी है. भारत वनडे में लगातार 15वीं बार टॉस हारा है. वहीं कप्तान रोहित शर्मा लगातार 12 टॉस हार चुके हैं. टॉस हारने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 

हमें बाद में बल्लेबाजी करने से कोई दिक्कत नहीं है. पिछले मैच में भी हमारी टीम ने आसानी से चेज किया था. 

रोहित ने आगे बताया कि अंत में यही मायने रखता है कि उनकी टीम कैसा परफॉर्म करती है. और भारतीय ड्रेसिंग रूम में यह चर्चा होती है कि परिस्थितियों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है. भारतीय टीम सेम प्लेइंग इलेवन के साथ इस मुकाबले के लिए उतरी है. टीम में कोई बदलाव नहीं है. 

Advertisement

इंडियन स्क्वैड - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड स्क्वैड - विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिनसन, नेथन स्मिथ, विलियम ओरूर्क

पिच रिपोर्ट क्या बता रही है?

आकाश चोपड़ा ने बताया की यह वही पिच है जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. पिच सख्त नजर आ रही है. और ड्राई भी है. हालांकि स्पिन को उतनी अधिक मदद मिलने की संभावना नहीं है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम 270 से अधिक का स्कोर बनाने की कोशिश करेगी.

वीडियो: Champions Trophy: न्यूजीलैंड से फाइनल में भारत को सिर्फ इस खिलाड़ी से खतरा है?

Advertisement