T20 World Cup में पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस के बाद प्लेयर्स और कोच माइक हेसन पर काफी सवाल उठ रहे हैं. टीम का सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन दांव पर लगा है. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बाबर आजम को टीम में पॉलिटिक्स के कारण ड्रॉप नहीं किया जा रहा. और हेसन बाबर को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. वॉन ने ये भी कह दिया कि वो कभी भी पाकिस्तान टीम के कोच नहीं बनना चाहेंगे.
बाबर पॉलिटिक्स की वजह से टीम में…, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने 'सच' खोलकर रख दिया
माइकल वॉन ने कहा कि कोच माइक हेसन ने Babar Azam को बहुत समझदारी से इस्तेमाल किया है. वॉन के मुताबिक, हेसन बाबर को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.


टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार गई. मैच में बाबर आजम नंबर 4 पर बैटिंग करने आए. बाबर ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. उनके स्ट्राइक रेट की खूब आलोचना हो रही है. इस टूर्नामेंट में बाबर का स्ट्राइक रेट 111.5 का है. जिसको लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं.
माइकल वॉन ने कहा कि कोच माइक हेसन ने उन्हें बहुत समझदारी से इस्तेमाल किया है. वॉन के मुताबिक, हेसन बाबर को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. क्रिकबज से बात करते हुए वॉन ने कहा,
"मैं उन विदेशी कोचों की इज्जत करता हूं जो पाकिस्तान जाकर कोचिंग करते हैं. क्योंकि वहां क्या चल रहा है, ये कल्पना करना भी मुश्किल है."
वॉन ने कहा कि पॉलिटिक्स के कारण बाबर को टीम से बाहर करना मुश्किल है. उन्होंने बताया,
“हेसन ने इस स्थिति को काफी सही तरीके से संभाला है. वो बाबर को इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर शुरुआत में दो विकेट गिर जाएं, तो बाबर इंश्योरेंस की तरह हैं. वो नंबर चार पर आकर आराम से खेल सकते हैं.”
वॉन ने ये भी कहा कि श्रीलंका की पिचों पर जहां स्कोर 150-180 के आसपास रहते हैं, वहां बाबर परफेक्ट फिट हैं. वो स्पिनर्स को अच्छे से खेल सकते हैं और 125-130 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं. वॉन ने बताया,
“लेकिन अगर पिच पर 200-210 का स्कोर बन रहा हो, तो बाबर उस तरह के मैच नहीं जिता सकते. क्योंकि अब वो वैसे बैटर नहीं रहे. पाल्लेकेले जैसी पिच पर बाबर को टीम में रखना सही है. वो मिडिल ऑर्डर में स्थिरता देते हैं, और बाकी प्लेयर्स कैमियो खेलकर बड़ा स्कोर बना सकते हैं.”
वॉन ने कहा कि कोच हेसन ने पॉलिटिक्स को बहुत अच्छे से हैंडल किया. वो बोले,
“मैं तो कभी भी पाकिस्तान जाकर विदेशी कोच नहीं बनना चाहूंगा. मैंने जेसन गिलेस्पी से काफी बात की है. ये बहुत मुश्किल है. मुझे लगता है कि हेसन और उनके टीम मैनेजमेंट ने इसे बहुत अच्छे से हैंडल किया है. उन्होंने जो किया, वो बिल्कुल परफेक्ट था.”
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बाबर आजम का स्ट्राइक रेट सबसे कम है. इससे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज के नाम था. उनका स्ट्राइक रेट 111.8 का था. वहीं कुमार संगकारा का 112.2 का था.
बाबर ने अब तक इस टूर्नामेंट में 6 मैचों में सिर्फ 91 रन बनाए हैं. उनकी फॉर्म और स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है.
वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)


