ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को हराकर ग्रुप 1 के अपने आखिरी मुकाबले में दो पॉइंट्स कमा लिए हैं. लेकिन ये काफी होगा या नहीं, इसके लिए शनिवार तक का इंतज़ार करना होगा. शनिवार को इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होना है. अगर श्रीलंका जीता तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में चली जाएगी और अगर इंग्लैंड ने बाज़ी मारी तो इंग्लैंड सेमीफाइनल में खेलता दिखेगा.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को जवाब देने के लिए श्रीलंका को इंग्लैंड को हराना होगा!
ऑस्ट्रेलिया की नज़रें श्रीलंका-इंग्लैंड पर टिकी रहेंगी.


शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला गया मैच बहुत दिलचस्प हुआ. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कैप्टन मैथ्यू वेड ने मैच के बाद पोस्ट मैच में ये कह दिया कि अगर श्रीलंका इंग्लैंड को हराने में कामयाब होती है तो ये अपसेट होगा. हालांकि वो इस अपसेट को ही चाहते हैं. वेड ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा -
‘हमने स्टॉइनिस को आखिरी ओवर दिया. एक ऑलराउंडर को आखिरी ओवर देना थोड़ा चिंता का विषय था. मैंने उन्हें IPL में ये करते कई बार देखा है. हालांकि मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था. हम आज रात यहीं रुकेंगे और कल का मैच देखेंगे (श्रीलंका वर्सेस इंग्लैंड) और मैच में अपसेट की उम्मीद कर रहे हैं.’
भले ही वेड ने श्रीलंका को ज़्यादा ही कमज़ोर मान लिया है. और अगर श्रीलंका, इंग्लैंड को हराएगी तो अपसेट होगा ऐसा कह दिया है. लेकिन श्रीलंकाई टीम हाल में ही भारत और पाकिस्तान जैसी टीम्स के खिलाफ़ जीतकर एशिया कप ट्रॉफी लेकर आई है. ऐसे में वेड को अपने शब्दों के चयन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए थी. वेड ने आगे अपनी टीम को इस हाल के लिए कोसा भी. उन्होंने कहा -
#Afg vs Aus में क्या हुआ?'हमने अपने आप को इस पोजीशन में खुद डाला है. हम इस टूर्नामेंट में स्लो रहे हैं और आशा करते हैं हमें इसका ख़ामियाज़ा ना भुगतना पड़े. टिम डेविड आज टीम में सेलेक्ट हो सकते थे. हम उम्मीद करते हैं कि अगर हम सेमीफाइनल में जाते हैं तो डेविड और फिंच टीम में वापसी करेंगे.'
अब मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीता, और बॉलिंग करने का फैसला किया. डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को पांच ओवर में 50 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद बैटिंग का जिम्मा मार्कस स्टॉइनिस और ग्लेन मैक्सवेल ने संभाला. दोनों ने 53 रन की पार्टनरशिप बनाई. मैक्सवेल 32 बॉल में 54 रन ठोककर लास्ट तक जमे रहे. लेकिन उनका साथ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई ने नहीं दिया. आखिर में ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को 169 रन का टार्गेट दिया.
इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अफ़ग़ानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई. उनके बाद इब्राहिम ज़ादरान और गुलबदिन नईब ने भी अच्छी बैटिंग की. गुरबाज़ ने 30, ज़ादरान ने 26 और नईब ने 39 रन की पारियां खेलीं. हालांकि अफ़ग़ानिस्तान का मिडल ऑर्डर फिर से फेल रहा. लेकिन फिर एंट्री हुई राशिद ख़ान की.
राशिद ने पहले धीमे-धीमे रन बटोरने शुरू किये, और उसके बाद अपना गियर चेंज किया. राशिद ने सिर्फ 23 बॉल में 48 रन ठोक अफ़ग़ानिस्तान को एक यादगार जीत की दहलीज़ तक पहुंचा दिया. हालांकि इतना काफी नही था, क्योंकि दूसरे एंड से उन्हें भी कोई समर्थन नहीं मिला. आखिर में अफ़गानिस्तान इस मैच को जीतने से चूक गई.
इस ग्रुप से न्यूजीलैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है. अब सबकी नज़रें इंग्लैंड-श्रीलंका के मैच पर है, जिसके रिज़ल्ट से साफ हो जाएगा कि इंग्लैंड आगे जाएगा या ऑस्ट्रेलिया.
T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के साथ कौन सी तीन टीम्स दिखेंगी?












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



