एशिया कप 2025 का अब तक का सबसे बेहतरीन मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया. मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकला. जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी. लेकिन श्रीलंका ने पूरे मुकाबले में जैसा खेल दिखाया, उससे टीम इंडिया को बड़ा रियलिटी चेक मिल गया.
एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा सबक, श्रीलंका ने दिया रियलिटी चेक
एशिया कप 2025 का अब तक का सबसे बेहतरीन मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया. मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकला.
.webp?width=360)
मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 202 रन बनाए. वहीं, श्रीलंका की टीम पथुम निसंका के बेहतरीन शतक के बदौलत 202 रन बनाकर स्कोर को बराबर कर गई. नतीजा सुपर ओवर में निकला. जिसमें टीम इंडिया ने तीन रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 15 रन के स्कोर पर गिल के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. वो चार रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान सूर्या का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा और वो 13 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बावजूद अभिषेक ने एक छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने 31 बॉल पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने शानदार बैटिंग की. तिलक ने 34 बॉल पर 49 और सैमसन ने 23 बॉल पर 39 रन की पारी खेल टीम इंडिया के स्कोर को 202 रन तक पहुंचा दिया.
जवाब में श्रीलंका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुशल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद पथुम निसंका और कुशल परेरा के बीच 127 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप हुई. परेरा ने 32 बॉल पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं पथुम निसंका ने अपनी बेहतरीन पारी को शतक में कन्वर्ट किया. वो 58 बॉल पर 107 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की टीम ने भी निर्धारित 20 ओवर में 202 रन ही बनाए.
बारी जब सुपर ओवर की आई तो श्रीलंकन टीम के बैटर महज तीन रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर आउट हो गए. भारत के लिए ये ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. वहीं टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्या ने पहली बॉल पर ही तीन रन बना टीम को जीत दिला दी. हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका ने दिखा दिया कि टीम इंडिया को काफी तैयारी की जरूरत है.
वीडियो: एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी मात, फाइनल की उम्मीदें कायम









