एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के साथ ही टीम को एक और झटका लगा है. फास्ट बोलर आवेश खान (Avesh Khan) बीमारी के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) को टीम में जगह दी गई है. न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. इस टूर्नामेंट के लिए दीपक चाहर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल थे.
हॉन्ग कॉन्ग से भी पिटने वाले आवेश खान एशिया कप से बाहर, BCCI ने बताया- 'वो बीमार हैं'
आवेश खान की जगह दीपक चाहर को टीम में लिया गया है, जो रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर पहले से टीम में शामिल थे.


इससे पहले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. आवेश खान इस टूर्नामेंट के पहले 2 मैच में खेले थे. इनमें वो काफी महंगे साबित हुए थे. हॉन्ग कॉन्ग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी उन्होंने 50 से ज्यादा रन दे दिए थे.
Avesh Khan की जगह लेंगे Deepak Chaharन्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक BCCI के अधिकारी ने कहा कि आवेश खान को बुखार और साइनस है, जिस वजह से वो बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उन्होंने कहा,
Asia Cup से ऑलमोस्ट बाहर हुई टीम‘आवेश को बुखार है और साइनस की समस्या होने से परेशानी बढ़ गई है. वो इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकेंगे. दीपक चाहर पहले से ही यहां मौजूद हैं और उन्हें टीम में शामिल किया गया है. आवेश दुर्भाग्यपूर्ण हालात के कारण बाहर हुए हैं और उम्मीद है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे.’
आवेश खान की तरह टीम इंडिया की हालत भी एशिया कप से बाहर होने की लग रही है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसके चलते वो टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम को श्रीलंका के हाथों भी 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है.
मंगलवार, 6 सितंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए. ओपनर केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके अलावा हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत दोनों ने 17-17 रन की पारी खेली. हालांकि रोहित और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की बदौलत टीम श्रीलंका के लिए चुनौती भरा लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब रही.
हालांकि श्रीलंका के लिए ये टारगेट नाकाफी साबित हुआ. उसने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर ये मैच अपने नाम कर लिया. श्रीलंका के ओपनर पतुम निसंका और कुसल मेंडिस ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की. वहीं आखिरी के ओवर्स में राजपक्षा और कप्तान शनाका ने तेजी से बैटिंग करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. श्रीलंका की ओर से पतुम निसंका ने 52 और कुसल मेंडिस ने 57 रन की पारी खेली. भारतीय टीम अब सुपर-4 का अपना आखिरी मुकाबला गुरुवार, 8 सितंबर को अफगानिस्तान की टीम के साथ खेलेगी.
कैच ड्रॉप मामले में अर्शदीप के कोच ने एकदम सही बात बोली!

















.webp?width=120)

