The Lallantop

शशि थरूर के काफिल पर हमले में सुरक्षाकर्मी घायल, अधीर रंजन चौधरी पर भी अटैक हुआ

कांग्रेस नेता Shashi Tharoor के काफिले पर Kerala में कथित हमला हुआ. जबकि, पश्चिम बंगाल में बहरामपुर से कांग्रेस कैंडिडेट Adhir Ranjan Chowdhury पर TMC (Trinamool Congress) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया.

Advertisement
post-main-image
शशि थरूर और अधीर रंजन चौधरी पर हमला हुआ. (फोटो-इंडिया टुडे)

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिल पर कथित तौर पर हमला हुआ है. शुक्रवार, 3 अप्रैल को यह हमला केरल के मलप्पुरम जिले में हुआ. आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके काफिले को बीच रास्ते में रोक दिया. सिक्योरिटी गार्ड ने जब बीच-बचाव किया, तो उसके साथ हाथापाई की गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करत हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. पश्चिम बंगाल में बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर भी कथित रूप से हमला हुआ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शशि थरूर के काफिले पर हमला उस समय हुआ, जब वे मलप्पुरम जिले में जा रहे थे. वो संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के कैंडिडेट AP अनिल कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए वंडूर जा रहे थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, थरूर की टीम ने बताया कि थरूर के काफिले में 2 गाड़ियां थी.

आरोप है कि तभी अचानक रास्ते में 8 लोगों के एक ग्रुप ने थरूर के काफिले को रोक दिया. वे लोग गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दे रहे थे. इस दौरान थरूर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी उन्हें हटाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन उन लोगों ने सुरक्षाकर्मी पर ही हमला कर दिया.

Advertisement

शशि थरूर के काफिले पर हुई हमले की सूचना संबंधित थाने में दर्ज कराई गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों हिरासत में ले लिया है. अभी तक इस घटना का राजनीतिक एंगल सामने नहीं आया है. काफिले पर हुए हमले के बाद थरूर ने X पर लिखा,

“कल रात हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर आप सभी के मैसेज और कॉल से मैं सचमुच बहुत भावुक हो गया हूं, जिनमें आपने मेरे सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. वह अब ठीक है और मैं भी पूरी तरह सुरक्षित हूं. सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद. कल हम बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहे और अपनी योजना के अनुसार दो और कार्यक्रम पूरे किए. और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी बिना किसी रुकावट के जारी है.”

Shashi Tharoor
शशि थरूर का बयान.

घटना पर थरूर ने न्यूज एजेंसी से भी बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,

Advertisement

"जाहिर है कि वह अच्छी घटना नहीं थी, वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था जो कभी नहीं होना चाहिए था. लेकिन मैं पिछले 15-16 दिनों से चुनावी यात्रा कर रहा हूं और इतने दिनों में यह इकलौती घटना है. हमने इसे पीछे छोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं. चुनाव प्रचार के अभी भी 4 दिन बाकी हैं. हम आगे के प्लान में कुछ भी बदलने नहीं वाले हैं. हम हर उस जगह जाएंगे, जहां हमें जाना है और जनता तक अपना मैसेज पहुंच जाएंगे. जो कुछ भी हुआ है, उसमें मेरे बेचारे गनमैन को चोट आई है. वह सुरक्षाकर्मी केरल पुलिस ने प्रवाइड कराया था. वह मेरा पर्सनल गार्ड नहीं है, बल्कि केरल पुलिस का ही एक जवान है. इसलिए, केरल पुलिस इस मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह करेगी." 

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार, 4 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी अपने ऊपर हमला होने का दावा किया. 2026 विधानसभा चुनाव के लिए अधीर रंजन मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र के कैंडिडेट हैं. इससे पहले वे बहरामपुर लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: T Rex डायनासोर के अवशेषों में 'घालामीली' करके लेदर बैग बना डाला, कीमत भयानक है!

अधीर रंजन चौधरी पर कथित हमला उस समय हुआ, जब वे चुनाव प्रचार करने निकले थे. कांग्रेस नेता ने इस हमले का आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर लगाया है. उन्होंने दावा किया कि TMC के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर हमला किया है.

वीडियो: क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने वाला है?

Advertisement