The Lallantop
Logo

सेहत: खांसी ठीक नहीं हो रही, सांस में भी तकलीफ है? बड़ी दिक्कत हो सकती है

इस बार की खांसी पहले से ज्यादा गंभीर थी, क्योंकि उन्हें खांसते वक्त गले और सीने में दर्द हो रहा था.

Advertisement

ग्वालियर से हमें अंकित का मेल आया है. अंकित के पिता जी ग्वालियर में पत्थरों की खदान में काम करते हैं. लंबे समय से उन्होंने खांसी हो रही थी. तो अंकित के पिता ने नॉर्मल खांसी की दवा लेली, ये सोचकर कि शायद ये मौसम बदलने के साथ होने वाली खांसी है. पहले तो उन्हें आराम लगा लेकिन फिर उन्होंने दोबारा खांसी शुरू हो गई. इस बार की खांसी पहले से ज्यादा गंभीर थी, क्योंकि उन्हें खांसते वक्त गले और सीने में दर्द हो रहा था. तकलीफ और बढ़ने पर वो डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि खदान में काम करने के दौरान की वजह से उनके फेफड़ों में काफी ज्यादा डस्ट चली गई है. इस वजह से उन्हें न्यूमोकोनियोसिस नाम की समस्या हो गई है. अब अंकित चाहते हैं कि हम अपने शो में इस समस्या के बारें में बात करें. तो न्यूमोकोनियोसिस क्या है और इसका इलाज क्या है ये जनने के लिए हमने डॉक्टर से बात की. सुनिए उन्होंने क्या बताया. जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement