The Lallantop
Logo

सेहत: प्राइवेट पार्ट में दर्द और पेशाब में परेशानी, कहीं पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स तो नहीं वजह

अगर पेल्विस एरिया में दर्द हो रहा है, वजाइना से कुछ बाहर निकालने जैसा महसूस हो रहा है या फिर पेशाब और मल करने के दौरान दिक्कत महसूस हो रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखा लें. ताकि समय रहते Pelvic Organ Prolapse का इलाज हो सके.

Advertisement

सेहत की 35 साल की एक व्यूअर हैं. आगरा की रहने वाली हैं. उनके कहने पर हम यहां उनका नाम नहीं बता रहे. उन्होंने हमें मेल लिखकर बताया कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से उन्हें पेल्विस एरिया में दर्द हो रहा है. साथ ही वो ढंग से पेशाब नहीं कर पाती. ऐसा लगता है कि अभी और पेशाब बचा है. डॉक्टर ने उनकी जांच कर बताया कि उन्हें पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स की समस्या हो गई है. और उनका गर्भाशय निकालना पड़ेगा. इसके बाद से वो काफी परेशान हैं. अब वो चाहती हैं कि हम डॉक्टर से पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स किस वजह से होता और इसका इलाज क्या है? इसके बारे में बात करें. लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स होता क्या है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement