बिहार के नालंदा ज़िले में पर्स छीनकर भागने वाले लड़के की कहानी सुनकर जज ने उसे बरी कर दिया
पुलिस ने लड़के को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा.
Advertisement
बिहार का नालंदा ज़िला. यहां एक लड़के ने एक महिला का पर्स छीना और भाग गया. पुलिस ने पकड़ लिया. जब बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) के सामने ले जाया गया तो एक अलग ही कहानी खुली. जिसे सुनकर जज ने उसे माफ़ कर दिया. मामला नालंदा जिले के इस्लामपुर इलाके का है. न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ 17 अप्रैल को 16 साल का लड़का बाज़ार में एक महिला का पर्स छीनकर भागा था. CCTV फुटेज की मदद से फिर उसे पकड़ा गया और उसी दिन उसे कोर्ट ले जाया गया. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट मानवेंद्र मिश्रा ने जब उससे कारण पूछा, तो लड़के ने पूरी बात बताई.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











