उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर. यहां एक माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी के अफेयर के परेशान होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव खेत में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर के जमालपुर थाना इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग का शव 5 जनवरी को राधेश्याम शर्मा के खेत में मिला था. इसकी सूचना गांव के चौकीदार शिवमंगल ने गांववालों को दी. गांववालों ने फिर पुलिस को सूचित किया. मौके पर पुलिस पहुंची. शव की शिनाख्त की. शरीर पर चोट के निशान थे. इससे हत्या की बात सामने आई. फिर केस दर्ज किया गया. देखिए वीडियो.
मिर्ज़ापुर: माता-पिता ने नाबालिग बेटी के अफेयर से परेशान होकर उसे गला घोंटकर मार डाला
हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)




