The Lallantop
Logo

ऑपरेशन 'मासूम': दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट का वो कदम, जो बच्चों के लिए बेहद ज़रूरी है

ये ऑपरेशन बच्चों का पॉर्न देखने वालों को दनादन पकड़ रहा है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट. शॉर्ट में CyPAD. ये सोशल मीडिया, इंटरनेट से जुड़े क्राइम से डील करती है. इस यूनिट ने नवंबर 2019 में एक ऑपरेशन लॉन्च किया था. नाम था ऑपरेशन ‘मासूम’. मकसद था इंटरनेट पर वायरल होने वाले ऐसे सेक्शुअल कॉन्टेंट के खिलाफ कार्रवाई करना, जिसमें बच्चों का शोषण हुआ हो. एक शब्द में कहें तो चाइल्ड पॉर्नोग्रफी के खिलाफ एक्शन लेना. करीब एक साल से ज्यादा वक्त से ये ऑपरेशन एक्टिव है. अभी खबरों में है क्योंकि ‘मासूम’ के तहत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने हाल ही में 18 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. ये गिरफ्तारी नए साल यानी जनवरी 2021 में ही हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement