The Lallantop

फेसबुक पर 9000 से ज्यादा फॉलोअर थे, पति ने शक में मारकर लाश कुचली

दो साल पहले लव मैरिज की थी, दोनों का तीन महीने का एक बेटा भी है.

Advertisement
post-main-image
अयाज ने नैना को मारकर उसका सिर कुचल दिया था. वारदात 19 जनवरी की रात की है.

राजस्थान का जयपुर. यहां दिल्ली हाईवे के किनारे 20 जनवरी की सुबह पुलिस को एक लड़की की खून से लथपथ लाश मिली. पास में ही झाड़ियों के पास एक स्कूटी और एक हेलमेट भी मिले. पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो पता चला कि लड़की के पति ने ही उसकी हत्या की थी. क्योंकि उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से संबंध है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

लड़की का नाम नैना उर्फ रेशमा मंगलानी था. 22 साल की थी. लड़के का नाम अयाज अहमद अंसारी है. 26 साल का है. पुलिस को घटनास्थल से जो स्कूटी मिली थी, उसके नंबर प्लेट की मदद से पुलिस नैना के परिवार तक पहुंची. उसकी मां ने बताया कि नैना ने दो साल पहले अयाज से शादी की थी, उनका तीन महीने का एक बेटा भी है. लेकिन पिछले दो महीने से दोनों अलग रह रहे थे. नैना अपने मायके में रह रही थी. 19 जनवरी के दिन अयाज ने नैना को सुलह करने के बहाने मिलने बुलाया था.

Advertisement

अयाज के बारे में जानकारी पाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. कड़ी पूछताछ करने पर अयाज ने ये कुबूल भी कर लिया कि उसने ही नैना की हत्या की थी. बताया कि उसने पहले नैना का गला घोंटा था, कोई शव को पहचान न पाए इसलिए उसने नैना का सिर पत्थर से कुचल दिया था.


Reshma Manglani And Ayaz Ahmed
नैना मंगलानी और अयाज ने दो साल पहले शादी की थी. दो महीने से अलग रह रहे थे. दोनों का एक बेटा भी है. ये तस्वीर नैना के फेसबुक अकाउंट की है.

लव-मैरिज की थी, फिर मारा क्यों?

नैना और अयाज दोनों जयपुर में ही रहते थे. दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी. दोस्ती के बाद प्यार हुआ, दोनों ने शादी का फैसला किया. गाजियाबाद जाकर आर्य समाज में शादी की. बाद में नैना ने निकाह भी किया. शादी हुई अक्टूबर, 2017 में. दोनों जयपुर के मंगलम सिटी में एक फ्लैट लेकर रहने लगे.

Advertisement

नैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. फेसबुक पर अक्सर फोटो डालती रहती थी. फेसबुक पर दो अकाउंट थे. एक रेशमा मंगलानी के नाम पर और दूसरा नैना मंगलानी के नाम पर. नैना वाले अकाउंट पर 3 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे. रेशमा वाले अकाउंट पर 6 हजार से ज्यादा. ये फॉलोअर्स लगातार बढ़ते भी जा रहे थे. वो अक्सर फोन पर बिजी रहती थी. यही बात अयाज को ठीक नहीं लगती थी और उसके मन में गुस्सा भरते जा रहा था. वो नैना पर शक करने लगा था. अयाज ने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि नैना का किसी दूसरे लड़के के साथ भी रिलेशन हैं. दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे. रिश्ते बिगड़ने लगे. दो महीने पहले नैना अपने मायके चली गई. बात तलाक तक पहुंच चुकी थी.

अयाज ने नैना को मारने की प्लानिंग की. 19 जनवरी के दिन सुलह करने के नाम पर बात करने के बहाने उसने नैना को मिलने के लिए बुलाया. दोपहर को दोनों की मुलाकात हुई. रात के वक्त जयपुर-दिल्ली हाईवे में सुनसान इलाके में अयाज नैना को लेकर गया, जहां उसकी हत्या कर दी.

अयाज इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं नैना का बेटा अपनी नानी के पास है.



वीडियो देखें:

Advertisement