The Lallantop

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना है तो दिनभर में बस इतना ही नमक खाना चाहिए

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर का रिस्क नहीं है, ज्यादा नमक खाने से उनको भी दिक्कत हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
सोडियम एक ग्राम से भी कम लेते हैं तो ब्लड प्रेशर 30-40% कम होगा. (सांकेतिक फोटो)

(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हम अक्सर खाने को टेस्टी बनाने के लिए उसमें जमकर नमक डालते हैं. हर इंसान खाने में अपने स्वादानुसार नमक का इस्तेमाल करता है. लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो बेहतर है कि आप नमक का सेवन कम करें.  ऐसा कहा जाता है कि ज़्यादा नमक खाने से बीपी बढ़ता है. इस बात में कितनी सच्चाई है, जानते हैं डॉक्टर्स से. साथ ही, ये भी पता करते हैं कि बीपी कंट्रोल में रखने के लिए, हेल्दी रहने के लिए आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए?

क्या ज़्यादा नमक खाने से बीपी बढ़ता है?

ये हमें बताया डॉक्टर अनिकेत मूले ने.

Advertisement
Dr Aniket Mule | North Mumbai – Mira Road
डॉक्टर अनिकेत मूले, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स, मुंबई

-आजकल हमारे खाने-पीने में नमक की मात्रा ज़्यादा बढ़ गई है

-जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर के मरीज़ों का बीपी बढ़ जाता है

-जिन लोगों को बीपी की समस्या नहीं है, उनको भी बीपी होने का रिस्क बढ़ जाता है

Advertisement

-नमक में मौजूद सोडियम एक अहम वजह है जिसके कारण बीपी बढ़ता है

-आमतौर पर एक टेबलस्पून नमक में 40% तक सोडियम होता है

-जिससे बीपी बढ़ता है

खाने की किन चीज़ों में ज्यादा सोडियम होता है?

-प्रोसेस्ड, पैक्ड खाने की चीज़ों में सोडियम ज़्यादा होता है

-जैसे चिप्स, वेफ़र

-अचार-पापड़ को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए उनमें काफ़ी नमक डाला जाता है

-इस वजह से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है

Why Chronic High Blood Pressure Is So Dangerous – Cleveland Clinic
जिन लोगों को बीपी की समस्या नहीं है, उनको भी बीपी होने का रिस्क बढ़ जाता है

-खाने को और टेस्टी बनाने के चक्कर में उसमें और ज़्यादा नमक डालते हैं

-सीफ़ूड में भी नमक ज़्यादा होता है

- खाने की इन चीज़ों से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है

सोडियम कम करने के लिए क्या करें?

-खाने में टेस्ट के लिए ज़्यादा नमक के बजाय मसाले डालें

-प्रोसेस्ड, पैक्ड खाने को अवॉइड करें

-जंक फ़ूड अवॉइड करें

-नमक वाली मूंगफली खाने की जगह उसे स्पाइसी बनाकर खा सकते हैं

-खाने की टेबल पर नमक न रखें

-इन टिप्स से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा कम होगी और बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी

दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए?

-अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक दिनभर में 2300 मिलीग्राम सोडियम लेना चाहिए

How much salt does it really take to harm your heart?
खाने में ज़्यादा नमक के बजाय टेस्ट के लिए मसाले डालें

-यानी दिनभर में 5 ग्राम नमक खा सकते हैं

-लेकिन अगर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना है तो इससे भी कम नमक खाना चाहिए

-अगर सोडियम एक ग्राम से भी कम लेते हैं तो ब्लड प्रेशर 30-40% कम होगा

ज़्यादा नमक खाने से न सिर्फ़ आपका बीपी बढ़ता है, बल्कि आपके शरीर में सूजन भी होती है. क्यों? क्योंकि ज़्यादा नमक खाने से बॉडी में होता है वॉटर रिटेंशन. यानी पानी शरीर से बाहर नहीं निकलता, अंदर ही जमा होता रहता है और आप सूजे हुए लगते हैं. इसलिए खाने में नमक ज़रूर खाइए, लेकिन बैलेंस में. 

वीडियो: सेहत: क्या होते हैं हैप्पी हॉर्मोन्स जो प्यार, खुशी महसूस करवाते हैं?

Advertisement