The Lallantop

स्किन के खिंचने, लाल होने और उस पर खुजली होने की वजह पानी से जुड़ी है

क्या है डिहाइड्रेटेड स्किन?

Advertisement
post-main-image
गर्मियां आ गई हैं, इस मौसम में डिहाइड्रेटेड स्किन बहुत आम है.

आपका स्किन टाइप क्या है? नॉर्मल, ड्राई, ऑयली या कॉम्बिनेशन? ड्राई स्किन रूखी होती है. ऑयली स्किन में स्किन से तेल निकलता है. और कॉम्बिनेशन स्किन रूखी और ऑयली दोनों होती है. अब इन सब से हटकर एक चीज़ और होती है. जिसे कहते हैं डिहाइड्रेटेड स्किन. यानी स्किन में पानी की कमी. हो सकता है आपकी स्किन ऑयली हो, इसके बावजूद उसमें पानी की कमी हो सकती है. जिसकी वजह से स्किन खिंची-खिंची रहती है. बहुत जल्दी इरिटेट हो जाती है. खुजली होती है. लाल रहती है. अगर ये आपके साथ भी होता है, तो इसका मतलब आपकी स्किन डिहाइड्रेटेड है. डॉक्टर्स से जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इसका इलाज क्या है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डिहाइड्रेटेड स्किन क्या होती है?

ये हमें बताया डॉक्टर शीना कपूर ने.

Dr. Sheena Kapoor | Best Dermatologist in Indore | Kokilaben Hospital
डॉक्टर शीना कपूर, डर्मेटोलॉजी,  कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर

स्किन न सिर्फ़ शरीर को कवर करती है बल्कि ये शरीर का सबसे बड़ा अंग भी है. इसलिए कई बार आपकी सेहत का हाल स्किन से पता चलता है. डिहाइड्रेटेड स्किन यानी स्किन में जो नमी होनी चाहिए, उसमें किसी कारण कमी आ जाना.

Advertisement
ऐसा क्यों होता है?

एक होता है इंटर्नल हाइड्रेशन और दूसरा होता है एक्सटर्नल हाइड्रेशन. इंटर्नल हाइड्रेशन में कमी है यानी आप कम पानी पी रहे हैं. स्ट्रेस बहुत ज़्यादा ले रहे हैं. नींद पूरी नहीं हो रही. डाइट में जो एंटीऑक्सीडेंट ज़रूरी हैं, वो मिल नहीं रहे. एक्सटर्नल हाइड्रेशन यानी आप जो स्किन पर लगा रहे हैं उसमें काफ़ी सख्त केमिकल्स हैं या ऐसा साबुन इस्तेमाल कर रहे हैं. सही तरह से स्किन को मॉइस्चराइज़ नहीं कर रहे. बहुत ज़्यादा स्किन को स्क्रब कर रहे हैं. इनसे एक्सटर्नल हाइड्रेशन पर असर पड़ता है, इसलिए ध्यान दें. डिहाइड्रेटेड स्किन किसी भी स्किन टाइप में हो सकती है. जैसे ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन स्किन.

4 Hints Your Skin is Dehydrated (& How to Fix It) – LilyAna Naturals
डिहाइड्रेटेड स्किन यानी स्किन में जो नमी होनी चाहिए, उसमें किसी कारण कमी आ जाना.
इलाज

अगर स्किन डल हो रही है, खुजली हो रही है तो डॉक्टर से इलाज लें. अपने आप दुकान से कोई भी प्रोडक्ट खरीदकर न लगाएं. इसके साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं. 

रोज़ 8-10 ग्लास पानी पीजिए. गर्मियों में नारियल पानी, फ्रूट जूस जैसे संतरे, सेब का जूस पीजिए. 

Advertisement

स्किन के लिए मैक्रोन्यूट्रिएंट और माइक्रोन्यूट्रिएंट ज़रूरी होते हैं. जैसे हरी सब्जियां. साइट्रस फ्रूट्स जैसे आम, बेरीज़, स्ट्रॉबेरीज़ और सेब खाएं. इन्हें आपको रोज़ लेना चाहिए. 

स्ट्रेस का लेवल कम करना है तो रोज़ एक्सरसाइज करें. अगर रोज़ नहीं कर पा रहे तो हफ़्ते में 1-2 बार शुरू करें. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, डांस या जिम जो भी पसंद है उससे शुरुआत कर सकते हैं. 

स्किन को रगड़ना नहीं है. रोज़ स्क्रब न करें. बहुत ही हल्के से स्क्रब इस्तेमाल करें. महीने में 1 बार या 15 दिन में 1 बार इस्तेमाल करें. 

6-7 घंटे सोना चाहिए. माइल्ड क्लिंजर इस्तेमाल करिए. हार्ड साबुन इस्तेमाल नहीं करना है. वो मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें जिनमें सेरामाइड्स, हाईऐल्युरोनिक एसिड, लैक्टिक एसिड हो. 

आजकल लैक्टिक एसिड वाली पिल्स भी आती हैं. हाईऐल्युरोनिक स्किन बूस्टर आते हैं. ये उन पेशेंट्स में इंजेक्ट किए जाते हैं जिनकी डिहाइड्रेटेड स्किन होती है. इसका असर काफ़ी अच्छा होता है. अगर बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन रोज़ लगाएं. इससे आप स्किन को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं.

गर्मियां आ गई हैं, इस मौसम में डिहाइड्रेटेड स्किन बहुत आम है. इसलिए डॉक्टर ने जो टिप्स बताई हैं, उन्हें फॉलो करिए. आपकी स्किन हेल्दी रहेगी. 

(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: शरीर अंदर से बूढ़ा कैसे हो जाता है?

Advertisement