बीते कुछ दिनों में हार्ट अटैक के केसेस तेज़ी से बढ़े हैं. उम्र कोई सीमा नहीं रह गई है. कानपुर में बीते 9 दिनों में हार्ट अटैक से 131 लोगों की मौत हो गई. 1 जनवरी से 9 जनवरी तक का ये आंकड़ा सिर्फ एक हॉस्पिटल का है. सर्दियों में सीने में दर्द की समस्या ज़्यादा बढ़ जाती है. ऐसा क्यों होता है, जानते हैं डॉक्टर्स से.
सर्दियों में हार्ट अटैक पड़ने का खतरा क्यों बढ़ जाता है?
डॉक्टर की दी गई सलाह घर बैठे खतरा दूर कर देगी!


ये हमें बताया डॉक्टर नागेंद्र सिंह चौहान ने.

-सर्दियों में चेस्ट पेन काफ़ी आम है
-इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं
-ये दिल की किसी समस्या के कारण हो सकता है
-पेट के निचले हिस्से जिसे एब्डोमेन कहते हैं उसकी प्रॉब्लम के कारण हो सकता है
-ऐसा चेस्ट की किसी कंडीशन के कारण भी हो सकता है
इलाज-सर्दियों में चेस्ट पेन से बचने के कई तरीके हैं
-सर्दियों में गर्म कपड़े पहनकर सफ़र करें
-क्योंकि जैसे ही तापमान में बदलाव आएगा, वैसे ही दर्द होने का चांस भी बढ़ जाता है
-कहीं पर भी अगर स्पाज्म होगा, वहां दर्द महसूस होगा

-आसपास के एरिया को भी गर्म रखें
-कई बार गैस की समस्या होने के कारण भी ऐसा होता है
-इसके लिए एंटासिड इस्तेमाल कर सकते हैं
-अगर ये दर्द एक ही जगह पर सूई की तरह चुभ रहा है
-उस केस में पेन किलर डोलो या क्रोसिन ले सकते हैं
-अगर खाना निगलने में भी दर्द हो रहा है
-तो ऐसे में डॉक्टर से ज़रूर मिलें
हार्ट अटैक का इशारा-अगर हार्ट अटैक का रिस्क है, डायबिटीज है, ब्लड प्रेशर है, परिवार में दिल की बीमारियों की हिस्ट्री है, कोलेस्ट्रॉल ज़्यादा है
-ऐसे में अगर सीने पर भार महसूस हो रहा है
-मेहनत करने पर बढ़ रहा है

-ऐसी कंडीशन में ब्लड टेस्ट और ईसीजी करवाना ज़रूरी है
-अगर कार्डियक समस्या है तो तुरंत एक डिस्प्रिन घोलकर पी लेनी चाहिए
-फिर डॉक्टर को दिखाएं
-कुल मिलाकर चेस्ट पेन को बिल्कुल हल्के में न लें. डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं.
वीडियो: सेहत: हड्डियों में दर्द या आसपास सूजन है तो सिकाई के भरोसे न रहें











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)




