मुंबई की तिलक नगर पुलिस (Mumbai Police) ने एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप हैं. कथित तौर पर आरोपी ने रात में अपनी पत्नी को बात करने बुलाया था और गली में ले जा कर गले पर कई बार चाकू से हमला किया, उसकी हत्या कर दी.
रूपाली ने बुर्का पहनने से मना किया तो इकबाल ने गला काटकर मार दिया, 3 साल पहले लव मैरिज हुई थी!
आरोप है कि इकबाल के घरवाले रूपाली पर इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहे थे. इकबाल और रूपाली का एक बच्चा भी था.


पुलिस के मुताबिक़, घटना 26 सितंबर रात करीब 10 बजे की है. आरोपी का नाम मोहम्मद इक़बाल शेख़ है. मृतका का नाम, रुपाली. मृतका के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले मोहम्मद इक़बाल शेख़ और रुपाली की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही इक़बाल के परिवार वाले दोनों के साथ रहने आ गए. और, कथित तौर पर रुपाली पर मुस्लिम तौर-तरीक़ों को अपनाने का दबाव डालने लगे. कहने लगे कि इस्लामिक रीति-रिवाज मानो, बुर्का पहनो, वग़ैरह. लेकिन, रुपाली ने उन लोगों की बात नहीं मानी. इस मामले को लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता था.
इसी दौरान रुपाली और इक़बाल को एक बेटा भी हुआ. पारिवारिक झगड़ों से तंग आकर रुपाली अलग रहने लगी. हालांकि, पति-पत्नी के बीच फ़ोन पर बातचीत होती थी, लेकिन 'इस्लाम अपनाने' को लेकर झगड़ा होता रहता था. आजतक से जुड़े ऐजाज़ ख़ान की रिपोर्ट के मुताबिक़, 26 सितंबर को इक़बाल ने रुपाली को मिलने बुलाया. रुपाली ने इक़बाल से तलाक देने को कहा. इक़बाल ने बच्चे के हवाला देकर कहा कि वो तलाक़ नहीं दे सकता. दोनों के बीच झगड़ा हुआ. आरोप है कि इसी दौरान इक़बाल रुपाली को पास की गली में खींच ले गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया. मौक़े पर ही रुपाली की मौत हो गई. आरोपी इक़बाल फ़ौरन मौक़े से फ़रार हो गया. पुलिस आई और जांच शुरू कर दी. घटना के कुछ देर ही बाद तिलक नगर पुलिस ने आरोपी इक़बाल को हिरासत में ले लिया.
मामले में एक जानकारी ये भी है कि रुपाली इक़बाल की दूसरी पत्नी थी. इक़बाल ने अपनी पहली पत्नी को तलाक़ दे दिया था. इसके बाद इक़बाल ने रुपाली से शादी की. पुलिस ने आरोपी इक़बाल पर IPC की धारा-302 (हत्या) का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मृतका के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है.
पत्नी पति को बैटे-बैट मारे तब वो डॉमेस्टिक वॉयलेंस के दायरे में क्यों नहीं आता?











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)




