The Lallantop

डेढ़ हज़ार में यहां मिलेगा काजल अग्रवाल के ढाई लाख वाला सूट!

काजल अग्रवाल का सूट इंस्टाग्राम की जनता को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement
post-main-image
काजल अग्रवाल का शरारा सूट दे रहा है परफेक्ट एथनिक वाइब्स

अच्छा आप भी ऐसा करते हैं क्या कि किसी सेलेब्रिटी का कोई आउटफिट पसंद आ जाए तो फ्यूचर रेफरेन्स के लिए उसका स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं? मैं तो ऐसा बहुत करती हूं. मेरा फ़ोन ऐसे स्क्रीनशॉट से भरा हुआ है. इसका फायदा ये होता है कि जब आपको कोई आउटफिट बनवाना या खरीदना होता है तो आपके पास पहले से ही कुछ आइडियाज़ होते हैं. मैं तो ऐसा खूब करती हूं. अब सेलेब्स के आउटफिट तो बहुत महंगे होते हैं, इतने पैसे तो हम खर्च नहीं कर सकते. लेकिन कई बार थोड़ी मेहनत से वो ही कपड़ा कई गुना कम कीमत पर मिल जाता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक्टर काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपने हसबैंड गौतम किचलू के एक साथ एक फोटो शेयर की. ये फोटो जितनी खूबसूरत और प्यारी है उतना ही प्यारा है इस फोटो में काजल का पहना हुआ आउटफिट. इस पिक्चर में काजल ने ट्रेडिशनल रेड कलर का बनारसी शरारा सेट पहना हुआ है.

Advertisement

काजल ने स्लीवलेस लॉन्ग कुर्ता पहना हुआ है. जिसकी नेकलाइन पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और गोटापत्ती का काम किया हुआ है और पूरे कुर्ते पर गोल्डन बूटियां बनी हुई हैं. जो इसे किसी भी फेस्टिवल या वेडिंग फंक्शन के लिए एक परफेक्ट आउटफिट बनाती हैं. इस कुर्ते के साथ है वाइड लेग्ड शरारा. शरारा पर भी बारीक गोल्डन वर्क किया है लेकिन इस वर्क को मिनिमल रखा है. जिससे आउटफिट का लुक काफी बैलेंस्ड नज़र आ रहा है. मुझे इसका दुपट्टा भी काफी पसंद आया. पूरे दुपट्टे में गोल्डन जाल बनाया गया है और किनारे पर ज़री का बॉर्डर.

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काजल ने स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने हुए हैं. उन्होंने मेकअप भी काफी नैचुरल रखा है. हल्का सा बेस, हाईलाइटर, ग्लॉसी लिपस्टिक और काजल के साथ सॉफ्ट कर्ल किए हुए ओपन हेयर काजल के लुक को और ज्यादा एन्हैंस कर रहे हैं. अब आउटफिट तो सुन्दर है पर ये खरीदें कहां से? ये आउटफिट है डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से और उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको ये शरारा सेट हर साइज़ में मिल जाएगा. कीमत जानने के लिए तैयार? इस शरारा सेट की कीमत है एक लाख 20 हज़ार रुपये. अब इसे खरीदना या न खरीदना तो आपके बजट पर डिपेंड करता है लेकिन आप चाहें तो इस से इंस्पिरेशन लेकर अपने  लिए आउटफिट डिजाइन करवा सकते हैं. 

Image credit- Global desi

अगर आप बजट में इस सूट से मिलता जुलता कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपको ऐसा ही एक शरारा सूट आप ग्लोबल देसी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं और वो भी सिर्फ १६०० रुपये में. 

Advertisement

एक तरीका और है. आप अलग-अलग शॉपिंग वेबसाइट पर या लोकल मार्केट में जाकर कुर्ता और शरारा अलग-अलग खरीद सकते हैं. और ये 1500 से 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा.  मतलब सेलेब वाला लुक और सस्ते का सस्ता.

लल्लनटॉप डॉक्यूमेंट्रीः कांजीवरम साड़ी कैसे बनती है

Advertisement