The Lallantop

शादी वाले दिन एक्स बॉयफ्रेंड ने दूल्हे को भेज दी दुल्हन की प्राइवेट तस्वीरें

दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया, अब फैसला लेने के लिए 15 दिन का समय मांगा है.

Advertisement
post-main-image
प्रतीकात्मक तस्वीरें

शादी वाला दिन था. दुल्हन के घर में बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन ऐन मौकों पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया. क्योंकि दुल्हन के साथ रिलेशनशिप में रहे शख्स ने उसकी निजी तस्वीरें दूल्हे को भेज दी थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला यूपी के देवरिया जिले का है. यहां के एक गांव में 25 मई को बारात पहुंचनी थी. 23 मई को तिलक का कार्यक्रम हो चुका था. शादी के सभी कार्यक्रम ठीक तरीके से चल रहे थे. आज तक से जुड़े राम प्रताप सिंह के मुताबिक, शादी तय होने से पहले दुल्हन गांव के एक लड़के साथ रिलेशनशिप में थी. वो लड़का दूल्हे को बार-बार फोन करके शादी के लिए मना करने का दबाव बना रहा था. दूल्हे को उस लड़के की धमकियों का कोई असर नहीं हुआ.

25 मई को यानी शादी वाले दिन उस लड़के ने दूल्हे को वीडियो कॉल करके दूसरे मोबाइल पर दुल्हन की कुछ प्राइवेट तस्वीरें दिखाई जिससे की दूल्हा भड़क गया और बारात ले जाने से मना कर दिया.

Advertisement

जब मामले की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो वो दूल्हे के घर उसे मनाने के लिए पहुंच गए लेकिन दूल्हा माना नहीं. मामला थाने तक पहुंचा दोनों पक्षों को बैठकर पंचायत बैठी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया और शादी फिलहाल के लिए रोक दी गई. दूल्हे ने शादी पर फैसला करने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा है. पुलिस के मुताबिक उन्हें इस मामले में तहरीर मिल गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
 

वीडियो: शादी में 8 फेरे लेने का ट्रेंड कलेजा ठंडा करने वाला है

Advertisement
Advertisement