The Lallantop

बिहार: स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में गैंगरेप, जांच में पता चला कि लड़की HIV पॉजिटिव है

पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस की वारदात.

Advertisement
post-main-image
पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में लड़की का गैंगरेप हुआ था.

बिहार के पटना से भभुआ के बीच एक ट्रेन चलती है. पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस. 20 जनवरी की रात इस ट्रेन के अंदर 22 साल की एक लड़की से दो लोगों ने गैंगरेप किया. हालांकि वक्त पर पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ लिया. बाद में जब लड़की का मेडिकल टेस्ट हुआ, तो सामने आया कि वो HIV पॉजिटिव थी. उसके पति को भी एड्स था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की भभुआ के एक गांव की रहने वाली है. मेडिकल चेकअप के लिए वो पटना गई थी. 20 जनवरी को वो लौट रही थी. ट्रेन का आखिरी स्टॉप भभुआ था. इसके तुरंत पहले ट्रेन कुद्रा में रुकती है. यहीं से दो लोग ट्रेन में चढ़े. ट्रेन रात को 10.30 बजे के बाद भभुआ स्टेशन पहुंची. पुलिस के मुताबिक, लड़की उस कोच में अकेली थी. रात का वक्त था. दोनों आरोपियों ने उसे अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और रेप करने लगे.

Advertisement

कैसे पकड़े गए आरोपी?

इधर, रात करीब 11.50 बजे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की जॉइंट टीम भभुआ स्टेशन पर पेट्रोलिंग कर रही थी. 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने देखा कि ट्रेन के एक कोच का दरवाज़ा बंद है और खिड़की भी बंद है. पुलिस को शक हुआ. ट्रेन की तलाशी ली गई. पुलिस की टीम जैसे ही उस कोच में पहुंची, देखा कि एक बदमाश लड़की का रेप कर रहा था, तो दूसरा पूरी वारदात का वीडियो बना रहा था.

पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की. एक आरोपी तुरंत ही पकड़ में आ गया, थोड़ी देर बाद दूसरा भी पकड़ा गया. एक का नाम बीरेंद्र प्रकाश सिंह (26 साल) है, दूसरे का नाम दीपक सिंह (28 साल) है. दोनों ही कैमूर ज़िले के रहने वाले हैं. पुलिस ने लोकल कोर्ट में दोनों को पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया. मेडिकल चेकअप में ये सामने आया कि लड़की HIV पॉजिटिव थी और ट्रीटमेंट के लिए पटना गई थी.


वीडियो देखें :

Advertisement