The Lallantop

जालौन में बंदूक की नोक पर दलित लड़की का रेप, पिता बोले- पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की

नाबालिग के पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के साथ समझौता करने का दबाव बना रही थी.

Advertisement
post-main-image
जालौन में बन्दूक की नोक पर एक नाबालिक दलित बच्ची के साथ रेप किया गया

जालौन कोतवाली क्षेत्र का व्यासपुरा गांव. यहां बन्दूक की नोक पर एक नाबालिग दलित लड़की के कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपी युवक उसी के गांव के रहने वाले हैं. लड़की के पिता को जब इस बारे में पता चला तो वो फ़ौरन इसकी शिकायत दर्ज़ करवाने पुलिस स्टेशन पहुंचे. पिता का आरोप है कि तुरंत कोई एक्शन लेने की बजाए पुलिस ने उन पर समझौता करने का दबाव बनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पूरा मामला क्या है?

दरअसल पीड़िता शाम को अपने ही मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने गई थी. गांव के ही दो युवक मलखान और जीतू ने उसे वहां देखा और इशारा कर अपने पास बुलाया. ये दोनों वहां पहले से ही मौजूद थे. पीड़िता को पास बुलाकर दोनों युवक उसे बन्दूक की नोक पर सुनसान इलाके में ले गए और वहां कथित तौर पर उसका रेप किया. इसके बाद युवकों ने लड़की को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में पुलिस को बताया तो वे उसके घरवालों को मार डालेंगे. घर आने के  बाद लड़की ने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी.

पीड़िता के पिता का कहना है कि इस घटना को गांव वालों ने अपनी आंखों से देखा. पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने थाने गए तो पुलिस ने उन पर आरोपियों के साथ समझौते का दबाव बनाया. घटना के एक दिन बाद तक कोई एक्शन नहीं लिया गया. पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर पीड़िता ने जालौन पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

आज तक से जुड़े अलीम सिद्दीकी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि  एक नाबालिग लड़की ने शिकायती पत्र दिया है. जांच की जा रहीं है. पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी जो शिकायती पत्र मिला है उससे यह मामला यौन शोषण का लगता है. लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के बयान के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

बिलकिस बनो ने गैंग रेप के 11 दोषियों की रिहाई के बाद गुजरात सरकार से क्या मांगा

Advertisement
Advertisement