The Lallantop

ट्रेन पकड़ने में मदद के बहाने दो RPSF आरक्षकों ने नाबालिग का रेप कर उसे सड़क पर छोड़ा

16 साल की लड़की दिल्ली में फंसी थी, अपने घर जाना चाहती थी.

Advertisement
post-main-image
नाबालिग लड़की अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन गई थी. (प्रतीकात्मक तस्वीरें- रॉयटर्स/PTI)

दिल्ली में रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) के दो कॉन्स्टेबल गिरफ्तार हुए हैं. इनके नाम प्रदीप और प्रेमचंद है. दोनों पर 16 साल की लड़की का गैंगरेप करने का आरोप है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है पूरा मामला?

'आज तक' से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना (काल्पनिक नाम) झारखंड की रहने वाली है, लेकिन पिछले नौ साल से दिल्ली के प्रीत विहार में डोमेस्टिक हेल्प के तौर पर काम कर रही थी. उसे घर जाना था, लेकिन लॉकडाउन हो गया. जब ट्रेनें दोबारा चलना शुरू हुईं, तो 12 जून को सोना अपना सामान लेकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंच गई. सोना जिनके घर काम करती है, उन लोगों को उसने कुछ नहीं बताया.

Advertisement

पता चला कि वहां से उसे ट्रेन नहीं मिलेगी, फिर वो किसी तरह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची. स्टेशन पर सोना को हैरान-परेशान देख RPSF का एक कॉन्स्टेबल उसके पास पहुंचा. सारी कहानी जानी, फिर कहा कि वो ट्रेन पकड़वाने में मदद करेगा. अपने दूसरे कॉन्स्टेबल दोस्त को बुलाया. दोनों सोना को एक कमरे में लेकर गए. उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. जब सोना होश खोने लगी, तो एक कॉन्स्टेबल ने उसका रेप किया, जबकि दूसरा दरवाज़े पर खड़ा होकर ये सब देखता रहा.

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रेप के बाद दोनों ने सोना को एक सड़क पर छोड़ दिया. वो घंटों तक पैदल चलती रही. तभी एक पुलिसवाले की नज़र उस पर पड़ी. वो उसे लेकर थाने गया. महिला अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, तब मामले का पता चला. सोना को खाना खिलाया गया और मेडिकल जांच की गई.

इस वक्त वो चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के पास है. पुलिस ने IPC की धारा 376D (गैंगरेप) और पॉक्सो एक्ट की कुछ धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

Advertisement

वीडियो देखें: राजस्थान में दिगम्बर जैन मुनि ने महिला का रेप किया, भाभी को मोलेस्ट किया!

Advertisement