चेन्नई का मदिपक्कम. यहां पुलिस ने एक महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 36 साल कि महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने बॉयफ्रेंड के द्वारा यौन शोषण के लिए मजबूर किया. और जब वो प्रेगनेंट हो गई, तो उसे मामा के यहां छोड़कर भाग गई. पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
नाबालिग बेटी के मां बनने के बाद यौन शोषण के आरोप में लड़की की मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज.


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की बेटी 15 साल की है. महिला कुछ सालों पहले अपने पति से अलग हो गई थी. इसके बाद शेखर नाम के व्यक्ति के साथ रिलेशन में आ गई. शेखर घरों में पुताई का काम करता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शेखर अक्सर महिला के घर आता था और उसकी बेटी का यौन शोषण करता था.
नाबालिग बेटी ने इस बारे में अपनी मां (आरोपी महिला) को बताया. लेकिन उसने आरोपी शेखर को कुछ कहने की बजाय अपनी को ही शांत रहने और को-ऑपरेट करने को कह दिया. इसके बाद सितंबर, 2020 में बेटी प्रेगनेंट हो गई, तो महिला उसे अपने भाई के यहां लेकर चली गई. वहां किसी को बेटी की हालत के बारे में बताए बिना वहां छोड़कर वापस आ गई. इसके बाद पीड़िता ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में मामा को बताया. उन्होंने फिर लड़की की मां यानी अपनी बहन से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन बात हो नहीं पाई.
फिर उन्होंने इस बारे में मदिपक्कम महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया. और लड़की को पुनर्वास गृह भेज दिया गया. जहां उसने अक्टूबर में एक बेटे को जन्म दिया. दो महीने लगातार प्रयास करने के बाद पुलिस ने शेखर और लड़की की मां को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)





