The Lallantop

जिस ऑटो वाले ने कोरोना काल में सबकी मदद की, उस पर रेप का आरोप लगा है

आरोपी जावेद को कई संस्थाओं ने सम्मानित किया था.

Advertisement
post-main-image
कई संस्थाओं ने कोरोना की दूसरी लहर में जावेद को सम्मानित भी किया था (फोटो - आजतक)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल. यहां पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को एक महिला के बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया है. ये वही ऑटो ड्राइवर है, जिसने कोरोना की दूसरी लहर में अपने ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर ऑटो को एंबुलेंस बना दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Auto Driver Javed पर रेप का मामला दर्ज

कोरोना की दूसरी लहर आपको याद होगी. 2021 में अप्रैल और मई के महीने. ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर की भारी किल्लत का दौर. अस्पताल जाने के लिए लोगों को गाड़ी तक नहीं मिल रही थी. तब ऑटो ड्राइवर जावेद ने लोगों की मदद की थी. उसने अपने ऑटो को ही एम्बुलेंस बना लिया था. ख़बर ये भी आई थी कि ऑटो को एंबुलेंस में बनाने के लिए उसे अपनी पत्नी के गहने बेचने पड़े थे. तब कई संस्थाओं ने जावेद को सम्मानित भी किया था. ऐक्टर अक्षय कुमार ने भी जावेद के इस क़दम की तारीफ़ की थी. अब उसी जावेद पर रेप का आरोप लगा है.


आजतक के रवीश पाल सिंह के मुताबिक़, भोपाल के ऐशबाग थाने के थाना इंचार्ज मनीष राज भदौरिया ने बताया कि जावेद के घर पर एक शादीशुदा जोड़ा रहता था. बतौर किराएदार. महिला का आरोप है कि जब वो घर पर अकेली रहती थी, तो जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करता था. महिला का आरोप है कि जावेद ने उसका रेप भी किया. पीड़िता ने ये बात जब अपने पति को बताई, तो पति की आरोपी जावेद के साथ लड़ाई हो गई.

Advertisement

लड़ाई के बाद दोनों ने जावेद का मकान खाली कर दिया और दूसरी जगह रहने चले गए. महिला का आरोप है कि जावेद ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे परेशान करने लगा. उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी. इसके बाद महिला ने जावेद के ख़िलाफ़ केस दर्ज करवाया. महिला की शिकायत के आधार पर जावेद के ख़िलाफ़ IPC की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
Advertisement