The Lallantop
Logo

सभी टेस्ट पास करने वाले को ITBP ने किस वजह से रिजेक्ट कर दिया?

ट्रेंड ही बन गया मुसीबत का कारण.

Advertisement

आज के दौर में लोगों में टैटू बनवाने का काफ़ी ट्रेंड है, ख़ासकर युवाओं में. ये निजी पसंद का मामला है, जो टैटू बनवाने वाले को लोगों का आकर्षण बना सकती है, लेकिन कभी-कभी नुकसान भी पहुंचा सकती है. सिपाही बनने का सपना लेकर टेस्ट देने पहुंचे एक युवक के साथ नुकसान वाली बात हो गई. खबर के मुताबिक युवक ITBP यानी इंडो-टिबेटन बॉर्डर पुलिस का इंटरव्यू देने गया था. लेकिन ITBP ने युवक को इस वजह से रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उसके दाहिने हाथ पर एक टैटू बना हुआ है. ITBP के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ युवक ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट से भी उसे निराशा हाथ लगी. 26 नवंबर को उसकी याचिका ख़ारिज कर कोर्ट ने ITBP के फ़ैसले पर मुहर लगा दी. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement