इज़रायल और हमास की जंग (Israel-Hamas war) ने दुनिया को बांट दिया है. भू-राजनीति में सारा फ़साद इसी बात पर है कि कौन-किसके पाले में है. पाले साफ़ भी हैं और धुंधले भी, क्योंकि कई देशों का रुख बड़ा 'सेफ़' है. BRICS ग्रुप (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका) के नेताओं ने जंग पर चर्चा करने के लिए 21 नवंबर को एक वर्चुअल बैठक रखी. प्रमुख देशों में से सभी ने इज़रायल की कार्रवाई की पूरी तरह से या आंशिक तौर से निंदा की है. इस वजह से ये माना जा रहा था कि इस पर सर्वसम्मति तक पहुंचा जा सकता है. मगर ये हो ना सका, क्योंकि भारत की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल नहीं हुए. पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो.
BRICS में इजरायल हमास युद्ध पर बात, PM मोदी के ना जाने के क्या मायने हैं?
BRICS में सारे मुख्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष थे; बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल नहीं हुए. उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिनिधित्व किया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















